पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव पलांडे को महाराष्ट्र सरकार ने किया निलंबित

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव पलांडे को महाराष्ट्र सरकार ने किया निलंबित


Rokthok Lekhani

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया है। पलांडे की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद यह कदम उठाया गया है।

पलांडे को इस वर्ष 26 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

सरकारी आदेश में कहा गया कि पलांडे को सात जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वह 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहे। महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों के अनुसार, 26 जून को गिरफ्तार किए जाने के वक्त से अगले आदेश तक वह निलंबित माने जाएंगे।

यह आदेश 16 सितंबर को जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि निलंबन अवधि के दौरान पलांडे का मुख्यालय मुंबई शहर के जिला कलेक्ट्रेट में होगा और वह जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुंबई शहर नहीं छोड़ सकेंगे। पलांडे अतिरिक्त जिलाधिकारी रैंक के अधिकारी थे। ईडी ने 31 अगस्त को एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को पलांडे की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत रखे जाने के संबंध में जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि पलांडे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से शहर के होटलों और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें... नवी मुंबई में 535 और पनवेल में 79 खतरनाक इमारतें...
पनवेल नगरपालिका क्षेत्र में 79 खतरनाक संपत्तियां हैं और नगरपालिका ने एक सार्वजनिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इन संपत्तियों...
अंधेरी में गैस रिसाव से दुकानों में लगी आग, चार घायल
दक्षिण अफ्रीका में पर्यटन के नाम पर 10 लोगों से धोखाधड़ी... 32 साल के शख्स पर केस दर्ज
धारावी में 10 साल के लड़के से दो लोगों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार 
हेलीकॉप्टर दुर्घटना की घटना के बाद अमृता फड़नवीस ने किया सुषमा अंधारे को फोन
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल...
नवी मुंबई के विभिन्न पार्कों की हालात खराब... नागरिकों में नाराजगी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media