डोंबिवली में गड्ढे में बैठकर मनसे के कार्यकर्ताओं ने किया आंदोलन

Rokthok Lekhani
डोंबिवली : कल्याण और डोंबिवली शहर अब सड़क पर बने गड्ढों के लिए जाना जाता है। हर साल बरसात के मौसम में हर सड़क पर गड्ढे हो जाते हैं और गड्ढे भी हादसों का कारण बनते हैं। लेकिन यह बार-बार देखा गया है कि सत्ताधारी और प्रशासन इस समस्या की ओर अनदेखी करते हैं। कुछ ही दिनों में गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा। क्या प्रशासन अब जागेगा या नही ? ऐसा सवाल जनता पूछ रही है ।
इस साल के मानसून ने कल्याण-डोंबिवली शहर की आंतरिक सड़कों पर गड्ढे देखे गए हैं। कई हादसे भी हुए। डोंबिवली पूर्व-पश्चिम, मानपाड़ा रोड, खंबालपाड़ा, ठाकुरली, घरडा सर्कल, दुर्गाडी किला, कल्याण पूर्व-पश्चिम आदि ठिकानों पर गड्ढे है। नागरिक और राजनीतिक दल कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में इन गड्ढों को भरकर सड़कों की मरम्मत की जाए।
लेकिन प्रशासन ने अभी तक गड्ढो को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इन गड्ढों का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले बीजेपी ने आंदोलन किया था और अब मनसे कार्यकर्ताओं ने आक्रामक रुख अख्तियार कर नारेबाजी करते हुए सड़क के गड्ढे में बैठकर आंदोलन की है । इस मौके पर मनसे शहराध्यक्ष मनोज घरत, महिला शहराध्यक्षा मंदा पाटील, अरुण जांभले, संदीप म्हात्रे के साथ अन्य मनसैनिक उपस्थित थे ।
,


