माहिम पुलिस थाने में ज़ुबैर कुरैशी के खिलाफ FIR दर्ज, माहिम दरगाह ट्रस्ट को बदनाम करने का आरोप

Rokthok Lekhani
जुबैर कुरैशी 1993 बोम्बलस्ट के आरोपी का भाई है, किसके इशारे में कर रहा है साज़िश? जांच का विषय :सुहैल खंडवानी
मुंबई : हजरत मखदूम शाह बाबा ट्रस्ट को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर बदनाम करने की साजिश का खुलासा हुआ है। माहिम पुलिस थाने में इस विषय में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में जुबेर जुल्फीकार कुरैशी खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो 1993 बोम्बलस्ट के आरोपी का भाई है ।
मुंबई के मशहूर हज़रत मखदूम शाह बाबा दरगाह कि ट्रस्ट को बदनाम करने की साज़िश कुछ सालों से चालू है। श्री सुहैल खंडवानी माहिम दरगाह ट्रस्टी के अनुसार ज़ुबैर कुरेशी नामक व्यक्ति माहिम का स्थानिक निवासी है, जिसने खुद एक ट्रस्ट शुरू की वो भी हज़रत मखदूम शाह बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से ।
सुहैल खंडवानी ने बताया बाबा के नाम से दूसरा ट्रस्ट चलाना और माहिम दरगाह ट्रस्ट को बदनाम करने की साज़िश काफी समय से चल रही थी। हम माहिम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी समय समय पर जैसे जैसे या लोग बदनाम कर रहे थे । इनका मकसद और साज़िश जांच का विषय है, ऐसा कहना सुहैल खंडवानी का है ।
सुहैल खंडवानी का कहना है हमने जुबेर कुरैशी, यूट्यूब न्यूज चैनल, साप्ताहिक अखबार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा माननीय न्यायालय में अलग अलग याचिका दायर की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माहिम स्थित पीर मखदूम शाह चेरिटेबल ट्रस्ट दरगाह जो कि सबसे पुराना ट्रस्ट है जो माहिम दरगाह का काम काज देखती है इसी से मिलता-जुलता एक दूसरा ट्रस्ट बनाकर और षड्यंत्र रच कर पीर मखदूम साहेब चैरिटेबल ट्रस्ट को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर गत वर्ष से ही किया जा रहा था इस विषय में पीर मखदूम साहेब चैरिटेबल ट्रस्ट दरगाह के मैनेजिंग ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने दिनांक 26 अगस्त 2021 को एफ आई आर दर्ज कराई गई है। इस विषय में पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।


