मुंबई में कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

मुंबई में कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

मुंबई : मुंबई पुलिस ने कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में 71 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक आरोपी अनंत शेट्टी (49) को बृहस्पतिवार को कर्नाटक से पकड़ा गया, जबकि दूसरे व्यक्ति हेमंत बांकर (71) को शनिवार को मुंबई के वर्ली इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शेट्टी और मुख्य आरोपी ने फर्जी दस्तावेज जमा करके दुबई के बैंक खाते के जरिये व्यवसायी से कथित तौर पर एक निश्चित राशि की ठगी की थी। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने ठगी की राशि और मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी नहीं दी।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद व्यवसायी जब भी उनसे रकम लौटाने को कहता तो वे बहाने बनाने लगते। इसके अलावा, गैंगस्टर विजय शेट्टी आरोपी की ओर से कथित तौर पर व्यवसायी को फोन कर राशि चुकाने के लिए और समय देने या फिर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

जुलाई 2019 से इस तरह की धमकी भरे फोन कॉल का सामना कर रहे व्यवसायी ने हाल ही में मुंबई की अपराध शाखा के जबरन वसूली-रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर, एईसी ने अनंत शेट्टी को कर्नाटक के चामराजनगर में खोजा और पकड़ लिया। पुलिस ने यह भी पाया कि मुख्य आरोपी का पिता बांकर अनंत शेट्टी के संपर्क में था।

लिहाजा शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद बांकर को भी वर्ली में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (जबरन वसूली) और 120-बी (साजिश) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Tags: