MSRDC ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया

MSRDC ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने मानसून के दौरान होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों के लिए एक नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया है। लोग इस नियंत्रण केन्द्र से संपर्क कर अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं।

एमएसआरडीसी ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह नियंत्रण केन्द्र 24 घंटे काम करेगा।

लोग यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए 022-26517935/26420914 अथवा 8850421579 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

गौरतलब है कि मानसून के दौरान महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत अन्य शहरों में जलभराव, सड़क क्षतिग्रस्त होने अथवा धंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एमएसआरडीसी का इंजीनियरिंग विभाग मुंबई में फ्लाइओवरों की मरम्मत के अलावा अन्य सड़कों के रख-रखाव के लिए भी जिम्मेदार है।

मानसून के दौरान वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए इस नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर... भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर... भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने...
ठाणे में शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक ने एक व्यक्ति की पिटाई की, मामला चितलसर थाने में दर्ज
यवतमाल में नकली पुलिस के साथ असली चोर... बुजुर्ग से लूट !
बारामती में प्रेमी जोड़ों को निर्वस्त्र कर लूटा गया
पनवेल में सुबह 11 बजे तक 14.79 फीसदी मतदान...
6 करोड़ के सोने के साथ चार गिरफ्तार, आरोपियों में तीन विदेशी महिलाएं... कस्टम विभाग की कार्रवाई !
पर्यावरणविदों के विरोध के बाद पेड़ों की सुरक्षा के लिए आखिरकार प्रशासन जाग गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media