वसई के आनंद नगर में मिला मानव कंकाल, इलाके में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच

Human Skeleton Found In Vasai’s Anand Nagar Creates Panic As Police Launch Detailed Investigation Into Mysterious Case

वसई के आनंद नगर में मिला मानव कंकाल, इलाके में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच
Human Skeleton Found In Vasai’s Anand Nagar Creates Panic As Police Launch Detailed Investigation Into Mysterious Case

वसई के आनंद नगर इलाके में मानव कंकाल मिलने से दहशत फैल गई। क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले मानव अवशेष देखे, पुलिस जांच में जुटी।

मुंबई से सटे वसई के आनंद नगर इलाके में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह भयावह घटना रविवार शाम सामने आई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मानव अवशेषों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, यह कंकाल आनंद नगर स्थित रामाबाई चाल के पीछे एक खाली मैदान में मिला। स्थानीय बच्चों का एक समूह वहां क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान बच्चों की नजर जमीन पर बिखरी हड्डियों और मानव खोपड़ी पर पड़ी। शुरुआत में बच्चों को लगा कि यह कोई जानवर का अवशेष होगा, लेकिन पास जाकर देखने पर मामला गंभीर लगा। घबराए बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जगह कंकाल मिला वहां पिछले तीन दिनों से आग जल रही थी। इस वजह से अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश तो नहीं की गई। घटनास्थल से कुछ सिक्के और अन्य संदिग्ध चीजें भी मिलने की बात सामने आई है, जिससे मामले को लेकर रहस्य और गहरा गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही माणिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मानव अवशेषों को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। 


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में वसई इलाके में मानव कंकाल मिलने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी वसई के एक पुराने भवन की पानी की टंकी से बड़ी संख्या में मानव हड्डियां बरामद हुई थीं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बन गया है। 

Read More मुंबई बन रहा मिनी जामताड़ा! 2 साल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ठगी, महज 10% रकम बरामद


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहें न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। �

Read More मुंबई : ड्रग्स को लेकर एक्शन मोड में पुलिस, कमिश्नर देवन भारती बोले- 'किसी को नहीं बख्शेंगे'