मुंबई : इश्क, तकरार और कत्ल... लव ट्रायंगल में रची गई साजिश, मुंबई में 19 साल की लड़की की सरेआम हत्या

Mumbai: Love, conflict and murder... A 19-year-old girl was murdered in public in a love triangle.

मुंबई : इश्क, तकरार और कत्ल... लव ट्रायंगल में रची गई साजिश, मुंबई में 19 साल की लड़की की सरेआम हत्या

शिवाजी नगर इलाके में 19 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी सबूतों के आधार पर एक प्रेमी जोड़े को अरेस्ट किया. शुरुआती जांच में लव ट्रायंगल में साजिश रचे जाने की कहानी सामने आई है. मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में 19 साल की लड़की की हत्या कर दी गई.

मुंबई : शिवाजी नगर इलाके में 19 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी सबूतों के आधार पर एक प्रेमी जोड़े को अरेस्ट किया. शुरुआती जांच में लव ट्रायंगल में साजिश रचे जाने की कहानी सामने आई है. मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में 19 साल की लड़की की हत्या कर दी गई. यहां फुरकानिया इलाके में तेज आवाज गूंजी. किसी ने पहले पटाखा समझा, किसी ने बाइक की बैकफायर, लेकिन कुछ ही सेकंड में साफ हो गया कि यह आवाज एक गोली की थी. और वह गोली 19 साल की शिफा की जिंदगी खत्म कर चुकी थी. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह पूरी साजिश लव ट्रायंगल और आपसी विवाद के चलते रची गई थी.

 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

शिफा सड़क पर गिरी थी, लोग घबराकर इकट्ठा हो रहे थे, कोई एंबुलेंस को फोन कर रहा था, कोई पुलिस को. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस वारदात से आसपास सनसनी फैल गई. सवाल उठने लगे- आखिर किसने और क्यों? 

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

शुरुआत में मामला उलझा हुआ लगा. चश्मदीदों के बयान अलग-अलग थे. कुछ लोगों ने एक महिला को घटनास्थल के आसपास देखा था. शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने जांच शुरू की.

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित