मुंबई : चालक ने कार से स्कूटर को टक्कर मारी, एक दंपति घायल

Mumbai: Driver hits scooter with car, couple injured

मुंबई : चालक ने कार से स्कूटर को टक्कर मारी, एक दंपति घायल

पूर्वी उपनगर में 17 वर्षीय एक लड़के ने कार से एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पांच फरवरी को विद्याविहार क्षेत्र में हुई दुर्घटना के संबंध में नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई : पूर्वी उपनगर में 17 वर्षीय एक लड़के ने कार से एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पांच फरवरी को विद्याविहार क्षेत्र में हुई दुर्घटना के संबंध में नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

उन्होंने बताया कि धुरमिल पटेल और उनकी पत्नी मीनल अपने स्कूटर पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि दंपति वाहन से बाहर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार की गति और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार