मुंबई : चार बांग्लादेशी नागरिक फर्जी पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार

Mumbai: Four Bangladeshi nationals arrested for illegally staying using fake identity documents

मुंबई : चार बांग्लादेशी नागरिक फर्जी पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई में बांग्लादेश के चार नागरिकों को फर्जी पहचान दस्तावेज का उपयोग कर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पठानवाड़ी इलाके में चलाए गए समन्वित अभियानों के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। कुरार पुलिस थाने से जुड़े एंटी-टेरेरिज्म सेल (एटीसी) के अधिकारी को इस क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने एटीसी के साथ मिलकर दो, चार और छह फरवरी को छापे मारे। इस दौरान, पठानवाड़ी के विभिन्न स्थानों से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

मुंबई : मुंबई में बांग्लादेश के चार नागरिकों को फर्जी पहचान दस्तावेज का उपयोग कर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पठानवाड़ी इलाके में चलाए गए समन्वित अभियानों के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। कुरार पुलिस थाने से जुड़े एंटी-टेरेरिज्म सेल (एटीसी) के अधिकारी को इस क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने एटीसी के साथ मिलकर दो, चार और छह फरवरी को छापे मारे। इस दौरान, पठानवाड़ी के विभिन्न स्थानों से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

 

Read More मुंबई: बोरीवली रेलवे पुलिस ने बेघर मजदूर दंपत्ति के पांच वर्षीय बेटे को अपहरण के 24 घंटे के भीतर बचा लिया

पूछताछ के दौरान, सभी चार ने स्वीकारा कि वे बांग्लादेशी हैं और बिना वैध दस्तावेज भारत में घुसे थे। उनकी बांग्लादेश की नागरिकता से संबंधित कई दस्तावेज मिले। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान ताहिर जमाल सरदार, मोहम्मद अब्दुल मोमिन उर्फ मोहम्मद लतीफ, नजरुल इस्लाम शेर अली विश्वास, और मोहम्मद इस्माइल हक उर्फ मोहम्मद ताहिर रहमान के रूप में हुई है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर 6.28 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के आरोप में तीन ईरानी नागरिक गिरफ्तार

ये पठानवाड़ी में रह रहे थे। आरोपित कई साल पहले भारत में घुसे थे और फर्जी पहचान का उपयोग करके छिपे रहे। उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई है।  

Read More मुंबई:  पत्नी के साथ तीखी बहस; गुस्सा जाहिर करने बच्ची को जमीन पर पटक दिया