मुंबई : पूर्वी उपनगरों में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक पानी की आपूर्ति में 10% कटौती

Mumbai: Water supply in the eastern suburbs will be reduced by 10% from January 27 to February 7.

मुंबई : पूर्वी उपनगरों में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक पानी की आपूर्ति में 10% कटौती

मुंबई और उसके पूर्वी उपनगरों में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक पानी की आपूर्ति में 10% कटौती की जाएगी. बीएमसी ने ठाणे जिले में न्यूमेटिक गेट सिस्टम के वार्षिक रखरखाव की वजह से ये कदम उठाया है. मुंबई में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि शहर और पूर्वी उपनगरों के कुछ हिस्सों में मेंटेनेंस वर्क की वजह से 10 प्रतिशत पानी की कटौती रहेगी.

मुंबई : मुंबई और उसके पूर्वी उपनगरों में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक पानी की आपूर्ति में 10% कटौती की जाएगी. बीएमसी ने ठाणे जिले में न्यूमेटिक गेट सिस्टम के वार्षिक रखरखाव की वजह से ये कदम उठाया है. मुंबई में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि शहर और पूर्वी उपनगरों के कुछ हिस्सों में मेंटेनेंस वर्क की वजह से 10 प्रतिशत पानी की कटौती रहेगी.

नगर निगम ने एक स्टेटमेंट में बताया कि ठाणे जिले के पीसे में स्थित न्यूमेटिक गेट सिस्टम का वार्षिक रखरखाव कार्य किया जाएगा.  मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी सप्लाई किया जाता है. ऐसे में 27 जनवरी से 7 फरवरी तक इन हिस्सों में 10  प्रतिशत कम पानी की आपूर्ति की जाएगी.

Read More मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान चाकूबाजी मामले में आरोपी शरीफ़ुल इस्लाम शहज़ाद की आर्थर रोड जेल में कराई पहचान परेड 


न्यूमेटिक गेट सिस्टम के मेंटेनेंस वर्क से मुंबई के ज्यादातर वार्डों, पूर्वी उपनगरों, ठाणे और भिवंडी नगर निगमों के कुछ हिस्सों में पानी की किल्लत हो सकती है. इसीलिए नगर निगम ने इन इलाकों के लोगों से अपील की है कि वो इन 10 दिनों में पानी का सोच-समझकर इस्तेमाल करें और पानी की बर्बादी से बचें. 

Read More बांद्रा टर्मिनस पर महिला से रेप के आरोप में कुली गिरफ्तार