मुंबई : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी

Mumbai: Theft at BJP MP Manoj Tiwari's house

मुंबई : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर पर हुई घटना अब सामने आई है। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से भाजपा सांसद  और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर पर चोरी हुई है। अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट्स में चोरों ने 5.40 लाख रुपये की चोरी की और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक पुराने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 

 

मुंबई : भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर पर हुई घटना अब सामने आई है। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से भाजपा सांसद  और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर पर चोरी हुई है। अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट्स में चोरों ने 5.40 लाख रुपये की चोरी की और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक पुराने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 

 

Read More मुंबई : शिवसेना नेता शिरसाट का दावा- NCP में शामिल होंगे जयंत पाटिल

मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने इस बारे में अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसे कथित तौर पर दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई।

Read More उत्तर मुंबई में कोई नई झुग्गी बस्ती नहीं बनने दी जाएगी - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

जांच में पता चला कि आरोपी ने चोरी के लिए नकली चाबियों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि प्रमोद पांडे पिछले 20 सालों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे।
 

Read More पालघर: सूटकेस के अंदर धड़ से रहित महिला का सिर मिलने के बाद जांच शुरू