दिल्ली-मुंबई में वीएफएस वैश्विक वीजा केंद्र को मिला नया ठिकाना, यूरोप जाने वाले पर्यटकों को होगी सहूलियत

VFS Global Visa Centres find new home in Delhi and Mumbai, facilitating tourists travelling to Europe

दिल्ली-मुंबई में वीएफएस वैश्विक वीजा केंद्र को मिला नया ठिकाना, यूरोप जाने वाले पर्यटकों को होगी सहूलियत

यूरोप के देशों की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो दिल्ली व मुंबई के वीजा सेंटरों के नए पतों को अवश्य ध्यान रखें। ये पर्यटकों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए अब नए स्थानों पर आ गए हैं। देश में शेंगेन देशों (यूरोप के 29 देश) के वीजा प्रक्रिया को वीएफएस ग्लोबल संभालता है।

नई दिल्ली : यूरोप के देशों की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो दिल्ली व मुंबई के वीजा सेंटरों के नए पतों को अवश्य ध्यान रखें। ये पर्यटकों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए अब नए स्थानों पर आ गए हैं। देश में शेंगेन देशों (यूरोप के 29 देश) के वीजा प्रक्रिया को वीएफएस ग्लोबल संभालता है। दिल्ली का शेंगेन संयुक्त वीजा आवेदन केंद्र का पता अब नए वर्ष से शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की जगह 27, केजी मार्ग हो गया है।

 

Read More  मुंबई : नालों की सफाई का काम 25 मार्च से किया जाएगा

यह बदलाव चरणबद्ध रूप से शुरू हुआ है ताकि सेवाएं बाधित न हों। क्रोएशिया, डेनमार्क, माल्टा, फिनलैंड, आइसलैंड, स्लोवेनिया, नार्वे व स्वीडन के लिए जहां सेवाएं शुरू हो गई है। वहीं, बाकि देशों जैसे, बेल्जियम, साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रिया जैसे देशों के लिए सेवा 19 जनवरी तक शुरू हो जाएगी। 

Read More मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा

इसी तरह, मुंबई में आस्ट्रिया वीजा सेंटर उर्मी एक्सिस बिल्डिंग, द्वितीय तल, फेमस स्टूडियो के पीछे, ई मोजेस रोड के सामने, महालक्ष्मी (वेस्ट), मुंबई में स्थानांतरित हो गई है।

Read More मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान