मुंबई : बारिश से हुआ नए साल का स्वागत, बढ़ गई ठंड

Mumbai: Rain welcomes New Year, cold intensifies

मुंबई : बारिश से हुआ नए साल का स्वागत, बढ़ गई ठंड

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नए साल का स्वागत बारिश के साथ हुआ। साल के पहले ही दिन (गुरुवार, 1 जनवरी) मौसम ने अचानक करवट ली और बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ गई। जहां बारिश ने मुंबई में प्रदूषण कम किया है और मौसम को सुहावना बनाया है, वहीं तापमान में भी काफी गिरावट आई है।

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नए साल का स्वागत बारिश के साथ हुआ। साल के पहले ही दिन (गुरुवार, 1 जनवरी) मौसम ने अचानक करवट ली और बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ गई। जहां बारिश ने मुंबई में प्रदूषण कम किया है और मौसम को सुहावना बनाया है, वहीं तापमान में भी काफी गिरावट आई है।

 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। फिलहाल, पूरे मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अरब सागर में नमी बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। हालांकि, अगले कुछ घंटों में मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार