मुंबई : एयर इंडिया के विमान में फिर आई तकनीकी खराबी; लौटाना पड़ा वापस 

Mumbai: Air India flight suffers another technical snag; forced to return

मुंबई : एयर इंडिया के विमान में फिर आई तकनीकी खराबी; लौटाना पड़ा वापस 

अमेरिका के न्यू जर्सी के नेवार्क शहर जाने वाली फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी हो गई, जिसके चलते फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा. एयर इंडिया ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है. एयरलाइन ने विमान की खराबी को लेकर जानकारी दी. बाद में यात्रियों की सुविधा के लिए एक एडिशनल फ्लाइट शेड्यूल की. इसके साथ ही यात्रियों के रहने-खाने की व्यवस्था भी की गई. 

मुंबई : अमेरिका के न्यू जर्सी के नेवार्क शहर जाने वाली फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी हो गई, जिसके चलते फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा. एयर इंडिया ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है. एयरलाइन ने विमान की खराबी को लेकर जानकारी दी. बाद में यात्रियों की सुविधा के लिए एक एडिशनल फ्लाइट शेड्यूल की. इसके साथ ही यात्रियों के रहने-खाने की व्यवस्था भी की गई. 

 

Read More मुंबई: 70 लाख के निवेश धोखाधड़ी मामले में अपने दिवंगत पति की मदद; महिला को जमानत

एयरलाइन में आई खराबी 
एयरलाइन की ओर से कहा गया,' 22 अक्टूबर को मुंबई से नेवार्क जाने वाले विमान  एआई 191 के चालक दल को एक संदिग्ध तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान को मुंबई वापस लौटाना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से मुंबई वापस आ गया और विमान का आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है.' हालांकि, शुरुआती बयान में अभी तक विमान में सवार कुल यात्रियों की संख्या और एयरलाइन के प्रस्थान और वापसी के समय की जानकारी नहीं दी गई थी. फ्लाइट के लिए तय सामान्य शेड्यूल के अनुसार, एआई191 फ्लाइट मुंबई से रात 01:10 बजे (भारतीय मानक समय) पर प्रस्थान करती और 16 घंटे 15 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 07:55 बजे न्युवार्क पहुंचती.  

Read More मुंबई: सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में जांच शुरू की

विदेशी हवाई अड्डे पर फंसे यात्री 
फ्लाइट कैंसल होने के कारण न्युवार्क से मुंबई वापस आने वाली फ्लाइट एआई144 भी कैंसल कर दी गई. इससे पहले पिछले शुक्रवार को दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद यह मिलान हवाई अड्डे पर रुकी रही, जिससे दिवाली से ठीक पहले 250 से ज्यादा यात्री विदेशी हवाई अड्डे पर फंस गए थे. एयरलाइन के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (वीटी-एएनएन) को मिलान में उतरते समय तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे विमान दिल्ली के लिए वापस यात्रा नहीं कर सका. इसके बाद एयर इंडिया ने 17 अक्टूबर से मिलान में फंसे 256 यात्रियों को वापस लाने के लिए 19 अक्टूबर को मिलान से दिल्ली के लिए एक एडिशनल फ्लाइट शेड्यूल की.  

Read More मुंबई: 2.4 किलोग्राम कोकीन ले जाते हुए एयरपोर्ट पर पकड़े गए 71 वर्षीय बोलिवियाई नागरिक को सात बाद बरी

यात्रियों को मिली सुविधा 
एयरलाइन ने दावा किया कि कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने और भोजन सहित सभी तत्काल सहायता प्रदान की. इसके अलावा यात्रियों को उनकी सुविधा के अनुसार फुल रिफंड या कॉम्प्लिमेंटरी रिशेड्यूलिंग की भी पेशकश की गई. इसी तरह की एक घटना इसी वर्ष 16 अगस्त को हुई थी, जब इसी रूट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दी गई थी, जिसकी जानकारी पुशबैक के दौरान लगी थी. एयर इंडिया के अनुसार विमान के प्रस्थान की तैयारी के समय ही एक मेंटेनेंस टास्क निर्धारित किया गया था. 

Read More मुंबई : फ़ैलते प्रदूषण पर मनपा का एक और निर्देश... निर्माण कार्य स्थलों पर रियल-टाइम वायु निगरानी प्रणाली लगाना अनिवार्य