भिवंडी : नाबालिग युवती का रहस्यमय अपहरण... अभिभावकों की चिंता बढ़ी

Bhiwandi: Mysterious kidnapping of a minor girl... Parents' concern increases

भिवंडी : नाबालिग युवती का रहस्यमय अपहरण... अभिभावकों की चिंता बढ़ी

भिवंडी शहर से एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय यह किशोरी भिवंडी के पूर्णा इलाके की निवासी है और बीती रात वह अचानक अपने घर से लापता हो गई। परिवार वालों के मुताबिक, 13 जून की रात करीब दो बजे युवती चुपचाप घर से बाहर निकल गई और तब से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

भिवंडी : भिवंडी शहर से एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय यह किशोरी भिवंडी के पूर्णा इलाके की निवासी है और बीती रात वह अचानक अपने घर से लापता हो गई। परिवार वालों के मुताबिक, 13 जून की रात करीब दो बजे युवती चुपचाप घर से बाहर निकल गई और तब से अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिजनों ने उसे रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार, पीड़िता के पिता ने नारपोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। नारपोली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका है।

Read More मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास 229 करोड़ के नए जेट्टी के लिए हो गया भूमिपूजन

इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास जारी है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब भिवंडी से किसी नाबालिग के लापता होने की खबर आई हो। बीते कुछ महीनों में इस तरह की घटनाओं में इजाफा देखा गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में बच्चों और किशोरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रही है।

Read More मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस