नागपुर: ‘रुद्रास्त्र’ का पोखरण फायरिंग रेंज में सफल टेस्ट; दुश्मन के ठिकानों पर मचाएगा तबाही 

Nagpur: 'Rudrastra' tested successfully at Pokhran Firing Range; will wreak havoc on enemy targets

नागपुर: ‘रुद्रास्त्र’ का पोखरण फायरिंग रेंज में सफल टेस्ट; दुश्मन के ठिकानों पर मचाएगा तबाही 

दुश्मनों को कड़ी टक्कर देने के लिए यूएवी रुद्रास्त्र विकसित किया गया है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लि. (एसडीएएल) ने अपने अत्याधुनिक हाइब्रिड वीटीओएल यूएवी ‘रुद्रास्त्र’ का पोखरण फायरिंग रेंज में सफल टेस्ट किया है। यह टेस्ट भारतीय सेना की जरूरतों और तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

नागपुर: दुश्मनों को कड़ी टक्कर देने के लिए यूएवी रुद्रास्त्र विकसित किया गया है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लि. (एसडीएएल) ने अपने अत्याधुनिक हाइब्रिड वीटीओएल यूएवी ‘रुद्रास्त्र’ का पोखरण फायरिंग रेंज में सफल टेस्ट किया है। यह टेस्ट भारतीय सेना की जरूरतों और तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसमें यह यूएवी पूरी तरह खरा उतरा है। टेस्टिंग के दौरान यूएवी ने 50 किलोमीटर से ज्यादा मिशन रेडियस को कवर किया। स्टेबल रियल-टाइम वीडियो लिंक के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च पॉइंट पर लौट वापस आया। इसकी कुल फ्लाइट रेंज 170 किलोमीटर से अधिक रही जबकि इसकी अनुमानित उड़ान क्षमता लगभग 1.5 घंटे थी। 

 

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई

‘रुद्रास्त्र’ की प्रमुख खूबियां 
वीटीओएल (वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग) क्षमता : यह यूएवी बिना रनवे के सीधे ऊपर उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है, जिससे यह दुर्गम और सीमावर्ती इलाकों में भी आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। अत्यधिक रेंज और एंड्योरेंस ड्रोन ने लक्ष्य क्षेत्र में घूमने के साथ 170 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और लगभग 1.5 घंटे तक लगातार उड़ान में रहा।

Read More नागपुर : शिक्षक भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हिरासत में; 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल

सटीक निगरानी और निशाना इसमें रियल-टाइम वीडियो लिंक की सुविधा है, जो नियंत्रण केंद्र को स्थिर और साफ तस्वीरें भेजता है। यह दुश्मन की हर हरकत पर पैनी नजर रख सकता है। मिशन लचीलापन रुद्रास्त्र को अलग-अलग सैन्य मिशनों के लिए तुरंत बदला जा सकता है, जिससे यह निगरानी, टारगेट एक्विजिशन और हमले तीनों में उपयोगी साबित होता है।

Read More ठाणे में अवैध छात्रावास से 29 बच्चों को बचाया गया, पांच पर मुकदमा

सेना की बढ़ाएगा ताकत 
यह यूएवी खासतौर से सीमा पार घुसपैठ, आतंकी गतिविधियों और जोखिम वाले ऑपरेशन में सेना को तेज, सटीक और सुरक्षित रिएक्शन देने में मदद करेगा। यह सफल प्रदर्शन भारत के स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी के विकास में एक अहम मील का पत्थर है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। 

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त