मुंबई : नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश; 23 लाख रुपये का माल जब्त

Mumbai: Big fake currency racket busted; goods worth Rs 23 lakh seized

मुंबई : नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश; 23 लाख रुपये का माल जब्त

मालवणी पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से नकली नोट छापने की सामग्री समेत कुल लगभग 23 लाख रुपये का माल जब्त किया है. मालवणी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दीपक हिंडे और निगरानी दल मालवणी पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान थे, तभी उन्हें एक गुप्त सूचना मिली.

मुंबई : मालवणी पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से नकली नोट छापने की सामग्री समेत कुल लगभग 23 लाख रुपये का माल जब्त किया है. मालवणी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दीपक हिंडे और निगरानी दल मालवणी पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान थे, तभी उन्हें एक गुप्त सूचना मिली. सूचना के अनुसार, एक नीले रंग की बलेनो कार साईबाबा मंदिर के पास, मार्वे बीच रोड, मालाड (पश्चिम), मुंबई में संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी. 

 

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

तलाशी के दौरान मिले 1740 नकली नोट
सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए रात 8:10 बजे मौके पर पहुंचकर उक्त कार को घेर लिया. कार में मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें से 500-500 रुपये के कुल 1740 नकली नोट बरामद किए गए. 

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

इसके अलावा, एक लैपटॉप, प्रिंटर, रंगीन स्याही, विशेष प्रकार का कागज, कटर, स्केल, कैंची जैसी नकली नोट छापने में उपयोग की जाने वाली सामग्री भी जब्त की गई. मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 661/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 178, 180, 181, 182, 318(1), और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. 

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है: 
संपत सामवय्या एंजपल्ली, उम्र 46 वर्ष, निवासी – जिला जयशंकर, तेलंगाना 
रहीमपाशा याकुब शेख, उम्र 30 वर्ष, निवासी – जिला वारंगल, तेलंगाना 

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

'कानून से बच पाना नहीं है आसान'
मालवणी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल नकली नोटों के एक संगठित गिरोह को बेनकाब करने में सफल रही है, बल्कि इससे ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों को सख्त संदेश भी गया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं है.