ठाणे : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत !

Thane: Bike rider dies after being hit by truck!

ठाणे : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत !

हादसे के वक्त वह बाइक चला रहे थे और हेल्मेट नहीं पहना था, जिसकी पुष्टि ट्रैफिक पुलिस ने की है। बताया गया कि ट्रक चालक राहुल गोपाल मुछडिया, जो भुज (गुजरात) से कोल्हापुर जा रहा था, अपने ट्रक में लगभग 35 टन केमिकल पाउडर लेकर जा रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना घटी। हादसे की सूचना मिलते ही नौपाडा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम तथा एंबुलेंस और पिकअप वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को जिला सरकारी अस्पताल, ठाणे भेजा गया है।

ठाणे : दोपहर करीब 1 बजे नासिक-मुंबई रोड स्थित कोपरी ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना स्काय वॉक के पास, गुरुद्वारे के सामने हुई, जहां पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टाटा ट्रक ने एक होंडा शाइन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तसलीम मोहम्मद अन्सारी के रूप में हुई है।

हादसे के वक्त वह बाइक चला रहे थे और हेल्मेट नहीं पहना था, जिसकी पुष्टि ट्रैफिक पुलिस ने की है। बताया गया कि ट्रक चालक राहुल गोपाल मुछडिया, जो भुज (गुजरात) से कोल्हापुर जा रहा था, अपने ट्रक में लगभग 35 टन केमिकल पाउडर लेकर जा रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना घटी। हादसे की सूचना मिलते ही नौपाडा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम तथा एंबुलेंस और पिकअप वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को जिला सरकारी अस्पताल, ठाणे भेजा गया है।

Read More मुंबई: गोरेगांव इलाके में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म