नई दिल्ली: अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में खनन लॉजिस्टिक के लिए पहला हाइड्रोजन संचालित ट्रक इंट्रोड्यूस किया

New Delhi: Adani Group introduces first hydrogen-powered truck for mining logistics in Chhattisgarh

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में खनन लॉजिस्टिक के लिए पहला हाइड्रोजन संचालित ट्रक इंट्रोड्यूस किया

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी ने लॉजिस्टिक सेक्टर के लिए एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी सराहना चारों ओर की जा रही है। अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में खनन लॉजिस्टिक के लिए एक बेहद ही इनोवेटिव काम किया है, जिसका सीधा फायदा पर्यावरण को भी होगा। अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में खनन लॉजिस्टिक के लिए भारत का पहला हाइड्रोजन संचालित ट्रक इंट्रोड्यूस किया है।

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी ने लॉजिस्टिक सेक्टर के लिए एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी सराहना चारों ओर की जा रही है। अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में खनन लॉजिस्टिक के लिए एक बेहद ही इनोवेटिव काम किया है, जिसका सीधा फायदा पर्यावरण को भी होगा। अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में खनन लॉजिस्टिक के लिए भारत का पहला हाइड्रोजन संचालित ट्रक इंट्रोड्यूस किया है। ये ट्रक 200 किलोमीटर की दूरी तक 40 टन माल ले जाने में सक्षम है। ग्रुप की मुख्य कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन ईंधन सेल ट्रकों को हरी झंडी दिखायी है।

 

Read More मुंबई : मलाड पश्चिम में सीमेंट मिक्सर ट्रक द्वारा दोपहिया वाहन को टक्कर मारने से महिला की मौत 

फर्म ने एक बयान में कहा है कि ये हाइड्रोजन से ऑपरेट होने वाले ट्रक धीरे-धीरे कंपननी के लॉजिस्टिक ऑपरेशन में उपयोग किए जाने वाले डीजल ट्रक को रिप्लेस करेंगे। कंपनी ने कहा है कि एक इंडियन और इंटरनेशनल एनर्जी टेक्नोलॉजी फर्म और एक मुख्य ऑटो मैन्यूफैक्चरर की मदद से अडानी फ्रेट ट्रांसपोर्ट के लिए हाइड्रोजन ईंधन सेल बैटरी से चलने वाले ट्रक बना रहे हैं।

Read More नई दिल्ली : मोटर दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस चिकित्सा उपचार की योजना तैयार की जाए; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर में पहले हाइड्रोजन ईंधन सेल ट्रक को हरी झंडी दिखाई। इसका इस्तेमाल गारे पेल्मा – 3 ब्लॉक से राज्य के इलेक्ट्रिसिटी प्लांट तक कोयले के ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाने वाला है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 मई को रायपुर में पहले हाइड्रोजन ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रक राज्य के पावर प्लांट तक कोयला ट्रांसपोर्ट करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

Read More नई दिल्ली : सांसदों के वेतन और भत्तों में बढ़ोत्तरी; 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी 

छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भारत के पहले हाइड्रोजन-ऑपरेटेड ट्रक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में राज्य की स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस तरह की पहल हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करेगी और इंडस्ट्री के लिए नया स्टैंडर्ड सेट करेगी।

Read More ठाणे : ट्रक में लगी आग; मोटरसाइकिल से टक्कर में 2 घायल