नालासोपारा : दृश्यम स्टाइल में सुलझी हत्या की गुत्थी... हत्यारा गिरफ्तार

Nallasopara: Murder mystery solved in Drishyam style... killer arrested

नालासोपारा : दृश्यम स्टाइल में सुलझी हत्या की गुत्थी...  हत्यारा गिरफ्तार

नालासोपारा क्राइम ब्रांच सेल-3 ने एक हत्या के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मामला उत्तर प्रदेश की एक 25 वर्षीय महिला प्रिया शंभूनाथ सिंह की हत्या से जुड़ा है, जो 27 दिसंबर 2024 को गोरखपुर से लापता हो गई थी। 29 दिसंबर को गोरखपुर के एम्स पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस से मदद मांगी।

विरार : नालासोपारा क्राइम ब्रांच सेल-3 ने एक हत्या के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मामला उत्तर प्रदेश की एक 25 वर्षीय महिला प्रिया शंभूनाथ सिंह की हत्या से जुड़ा है, जो 27 दिसंबर 2024 को गोरखपुर से लापता हो गई थी। 29 दिसंबर को गोरखपुर के एम्स पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस से मदद मांगी।

क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अमित सुग्रीव सिंह नामक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में अमित ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। हत्या का कारण अमित और प्रिया के बीच प्रेम संबंध थे। प्रिया शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन अमित के परिवार वाले इसके खिलाफ थे। 25 दिसंबर को अमित ने प्रिया को घुमाने के बहाने ले जाकर गला घोंट हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने को उसने प्रिया का मोबाइल फोन चलती ट्रेन में चालू छोड़ दिया, पुलिस ने अमित को नायगांव से िगरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Read More ठाणे: आवासीय परिसर में एसयूवी ने तीन लोगों को टक्कर मार दी; चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार
मुंबई कलेक्टर बनते ही बदल डाला सिस्टम, मॉर्डन सेतु को लेकर चर्चा में आईएएस सौरभ कटियार
मुंबई : 3 महीने में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर 41 लाख की ठगी, कंपनी के मालिक और बेटों पर प्राथमिकी दर्ज
मुंबई: युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप
मुंबई : रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी कानून का हो रहा उल्लंघन, फोरम फॉर पीपल्स कलेक्टिव एफर्ट्स का दावा- सालाना रिपोर्ट नहीं हो रही जारी
मुंबई : पॉड टैक्सी की तैयारी, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रजेंटेशन के बाद साझा किया बड़ा अपडेट, जानें सबकुछ