बुलढाणा : समृद्धी महामार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा; दो लोगों की जलकर मौत

Buldhana: Shocking accident on Samruddhi Highway; two people burnt to death

बुलढाणा : समृद्धी महामार्ग पर दिल दहलाने वाला हादसा; दो लोगों की जलकर मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दिल दहलाने वाला हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दुसरबीड टोल प्लाजा के पास हुआ। 

बुलढाणा : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दिल दहलाने वाला हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दुसरबीड टोल प्लाजा के पास हुआ। 

मुंबई से अकोला जा रही कार नागपुर कॉरिडोर पर तेज रफ्तार में थी। तभी चालक अभिजीत अर्जुन चव्हाण (35, निवासी मुंबई) का कार पर से नियंत्रण छूट गया, जिससे गाड़ी क्रैश बैरियर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बैरियर की लोहे की पट्टी कार के अगले हिस्से को चीरती हुई आर-पार निकल गई। टक्कर के तुरंत बाद सीएनजी कार में आग भड़क उठी। कार में अंदर बैठे गणेश सुभाष टेकाले (40) और राजू महंतलाल जयसवाल (32) जिंदा जल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, चालक अभिजीत ने किसी तरह कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More जलगांव : कोई भी मराठी स्कूल बंद नहीं किया जाएगा - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

हादसे की सूचना मिलते ही किनगांव राजा पुलिस स्टेशन की टीम और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बीबी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि जल चुकी कार से शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिंदखेड राजा ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाया और हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।

Read More हीरानंदानी समूह ने पुणे रियल एस्टेट बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित शुरुआत की; अनुमानित राजस्व क्षमता 7,000 करोड़ रुपये 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज