वसई : वसई-विरार शहर में हर महीने एक करोड़ रुपए की बिजली चोरी

Vasai: Electricity theft worth Rs 1 crore every month in Vasai-Virar city

वसई : वसई-विरार शहर में हर महीने एक करोड़ रुपए की बिजली चोरी

वसई-विरार शहर में बिजली चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महावितरण के अधिकारी ने बताया कि हर महीने औसतन एक करोड़ रुपए की बिजली चोरी हो रही है। चालू वित्तीय वर्ष के पिछले १० महीनों में महावितरण के उड़नदस्ते ने बिजली चोरी के २,५०० से अधिक मामले उजागर किए हैं। महावितरण ने बताया कि यहां १०.५ करोड़ रुपए की बिजली चोरी पकड़ी गई है। वसई-विरार शहर में महावितरण के १० लाख से अधिक घरेलू, औद्योगिक, वाणिज्यिक और कृषि बिजली उपभोक्ता हैं।

वसई : वसई-विरार शहर में बिजली चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महावितरण के अधिकारी ने बताया कि हर महीने औसतन एक करोड़ रुपए की बिजली चोरी हो रही है। चालू वित्तीय वर्ष के पिछले १० महीनों में महावितरण के उड़नदस्ते ने बिजली चोरी के २,५०० से अधिक मामले उजागर किए हैं। महावितरण ने बताया कि यहां १०.५ करोड़ रुपए की बिजली चोरी पकड़ी गई है। वसई-विरार शहर में महावितरण के १० लाख से अधिक घरेलू, औद्योगिक, वाणिज्यिक और कृषि बिजली उपभोक्ता हैं।

विद्युत आपूर्ति के दौरान कभी-कभी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो जाती है और विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर छुपे तरीकों से बिजली की चोरी बढ़ने लगी है। वसई-विरार शहर में बड़ी संख्या में अवैध चालियां और झुग्गी-झोपड़ियां बनाई जा रही हैं। इन चालियों, झुग्गी-झोपड़ियों में और भी ज्यादा चोरी के मामले पाए जा रहे हैं। बढ़ती बिजली चोरी से आम जनता के साथ-साथ महावितरण को भी नुकसान हो रहा है। इस बिजली चोरी से महावितरण को आर्थिक नुकसान होने लगा है। यहां बिजली चोरी एक बड़ी समस्या बन गई है।

Read More ठाणे:  ऑटो-रिक्शा चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार;  18 ऑटो-रिक्शा चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा

महावितरण ने बताया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महावितरण ने वसई-विरार शहर के विभिन्न इलाकों में उड़नदस्ते तैनात किए हैं। वित्तीय वर्ष २०२४-२५ के मात्र १० माह में ही इन टीमों ने २,५४० स्थानों पर बिजली चोरी के मामले उजागर किए हैं। इन बिजली चोरों ने १० करोड़ ७७ लाख ४८ हजार रुपए की बिजली चोरी की है।

Read More मुंबई :  साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को किया तलब 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश नई दिल्ली : अब एआई जनरेटेड कंटेंट पर लगाना होगा वाटरमार्क, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया आदेश
जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
मुंबई : पुलिस ने दहिसर चेक पोस्ट के पास कंटेनर से 58 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया
मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी 
मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज