मुंबई: इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज की विजेता बनी  महाराष्ट्र की जे सांग्वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की जेबीबीआर टीम 

Mumbai: JBBR team from J Sangvi College of Engineering, Maharashtra becomes winner of Impact Matrix Challenge

मुंबई: इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज की विजेता बनी  महाराष्ट्र की जे सांग्वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की जेबीबीआर टीम 

आईआईटी बीएचयू के जागृति-25 इवेंट में इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज की विजेता महाराष्ट्र की जे सांग्वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की जेबीबीआर टीम बनी है। भूकंप का अलर्ट देने के लिए बनाई गई तकनीक के चलते इन्हें जीत मिली है। राष्ट्रीय स्तर के इस हैकॉथान में आईआईटी बीएचयू की टीम को दूसरा स्थान और आईआईटी बीएचयू के ही एक छात्र को तीसरा स्थान मिला है।  

मुंबई: आईआईटी बीएचयू के जागृति-25 इवेंट में इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज की विजेता महाराष्ट्र की जे सांग्वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की जेबीबीआर टीम बनी है। भूकंप का अलर्ट देने के लिए बनाई गई तकनीक के चलते इन्हें जीत मिली है। राष्ट्रीय स्तर के इस हैकॉथान में आईआईटी बीएचयू की टीम को दूसरा स्थान और आईआईटी बीएचयू के ही एक छात्र को तीसरा स्थान मिला है।  


इंपैक्ट मैट्रिक्स चैलेंज में देश भर के कॉलेजों ने उत्पादों को तैयार करने में आने वाले चैलेंज पर काम किया है। एआई और डेटा साइंस में बेस्ट माइंड को खोजने के लिए ये प्रतिस्पर्धा कराई गई थी। पहला स्थान पाने वाली टीम जेबीबीआर ने भूकंप अलर्ट प्रेडिक्शन सिस्टम तैयार किया है। इससे भूकंप आने से पहले ही मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा।  

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

टीम ने एक वेब पेज बनाया है। इसमें क्षेत्र के अनुसार भूकंपीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां साझा करनी होंगी। जैसे कि अधिकेंद्र से दूरी, अक्षांश और देशांतर, भूकंप की गहराई, सुनामी वार्निंग आदि डाटा भरना होगा। ये सारी डिटेल भरने के बाद पेज पर ऑटोमेटिक अलर्ट जारी हो जाएगा। अलर्ट की पांच कैटेगरी बनाई गई है। नो अलर्ट, ग्रीन, यलो, ऑरेंज और रेड। रेड अलर्ट सबसे बड़ा भूंकपीय क्षेत्र और ग्रीन सबसे कम प्रभाव वाला इलाका होगा।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Related Posts