नागपुर : बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; दो लोगों की मौत

Nagpur: Massive explosion in gunpowder factory; two people killed

नागपुर : बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; दो लोगों की मौत

 महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट के वक्त कंपनी में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में यह विस्फोट हुआ। यह नागपुर शहर की काटोल तहसील के कोटवालबुडी में स्थित है।

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट के वक्त कंपनी में कुछ कर्मचारी मौजूद थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में यह विस्फोट हुआ। यह नागपुर शहर की काटोल तहसील के कोटवालबुडी में स्थित है।

अधिकारियों के मुताबिक बारूद फैक्ट्री में यह भीषण विस्फोट दोपहर करीब 2 बजे हुआ। वहीं इस भीषण विस्फोट के कारण पास के इलाके में आग भी लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है और कुछ अन्य घायल हो गए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
 

Read More पुणे : जाली दस्तावेज से जमानत दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार