मुंबई : वडाला इलाके में दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

Mumbai: Two youths arrested with illegal weapons in Wadala area

मुंबई : वडाला इलाके में दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच ने वडाला इलाके में दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों ज़ीशान जमील अहमद (19) और दिनेश कुमार महेंद्र पाल (20) के पास से तीन देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से तीन देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई वडाला इलाके में एक विशेष जाल बिछाकर की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ज़ीशान जमील अहमद (19) और दिनेश कुमार महेंद्र पाल (20) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी हैं. 

मुंबई : क्राइम ब्रांच ने वडाला इलाके में दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों ज़ीशान जमील अहमद (19) और दिनेश कुमार महेंद्र पाल (20) के पास से तीन देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से तीन देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई वडाला इलाके में एक विशेष जाल बिछाकर की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ज़ीशान जमील अहमद (19) और दिनेश कुमार महेंद्र पाल (20) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के निवासी हैं. 

दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ वडाला इलाके में आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि उन्होंने ये हथियार कहां से खरीदे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था.

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारी कैलास रामदास सांगले को रिश्वतखोरी के मामले में बरी कर दिया