मुंबई: अगले कुछ दिनों में  हो सकती है राकांपा मुंबई अध्यक्ष पद की नियुक्ति

Mumbai: NCP Mumbai president may be appointed in the next few days

मुंबई: अगले कुछ दिनों में  हो सकती है राकांपा मुंबई अध्यक्ष पद की नियुक्ति

राकांपा (अजित) का मुंबई अध्यक्ष पद पिछले 4 महीने से खाली है। इसको लेकर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राकांपा (अजित) के मुंबई अध्यक्ष पद की नियुक्ति हो सकती है, जिसके लिए कई नेता कतार में हैं। खबर है कि मुंबई अध्यक्ष पद की दौड़ में पार्टी के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, शिवाजी नलावडे और प्रवक्ता संजय तटकरे शामिल हैं।

मुंबई: राकांपा (अजित) का मुंबई अध्यक्ष पद पिछले 4 महीने से खाली है। इसको लेकर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में राकांपा (अजित) के मुंबई अध्यक्ष पद की नियुक्ति हो सकती है, जिसके लिए कई नेता कतार में हैं। खबर है कि मुंबई अध्यक्ष पद की दौड़ में पार्टी के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, शिवाजी नलावडे और प्रवक्ता संजय तटकरे शामिल हैं। दरअसल पार्टी अध्यक्ष अजित पवार मुंबई में आगामी महानगरपालिका के चुनाव को देखते हुए ऐसा अध्यक्ष नियुक्त करना चाहते हैं, जिसकी मुंबई में फैन फॉलोइंग ज्यादा हो और जिसे पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ ले जाने का हुनर हो। यह भी पढ़े -एसटी की जमीनों को विकसित करने लीज अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव तत्काल मंत्रिमंडल में करें पेश राकांपा (अजित) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समीर भुजबल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

लिहाजा उस समय चुनावी भागदौड़ की वजह से पार्टी मुंबई अध्यक्ष पद पर किसी की नियुक्ति नहीं कर सकी थी। आने वाले समय में पार्टी मुंबई में अपना जनाधार बढ़ाने की तैयारी की शुरुआत करने वाली है। लिहाजा अगले कुछ दिनों में नए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो जाएगी। इस नेता ने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष अजित पवार चाहते हैं कि मुंबई अध्यक्ष पद पर एक ऐसे नेता की नियुक्ति हो, जो सभी को लेकर एक साथ चल सके और जिसकी खुद की भी एक ब्रांड वैल्यू हो।

Read More महाराष्ट्र में 80 से 10 मिलियन तथा मुंबई में 8 से 10 लाख बांग्लादेशी घुसपैठिये

दो कार्याध्यक्ष और एक प्रवक्ता भी हैं अध्यक्ष की रेस में राकांपा (अजित) के मुंबई के दो कार्य अध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले और शिवाजी नलावडे अध्यक्ष बनने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। यह दोनों ही नेता अजित पवार से इस संबंध में मुलाकात कर चुके हैं। वहीं खबर है कि पार्टी के मुंबई प्रवक्ता संजय तटकरे पिछले कुछ वर्षों में युवा चेहरे के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। ऐसे में पार्टी संजय तटकरे को मुंबई का अध्यक्ष बनाकर एक बड़ा संदेश पार्टी के कार्यकर्ताओं को दे सकती है। खबर है कि अगले कुछ दिनों में पार्टी के मुंबई अध्यक्ष पद की मांग पूरी हो सकती है।

Read More महाराष्ट्र : राहुल गांधी दिल्ली चुनाव की हार को देखते हुए कवर फायरिंग कर रहे हैं - सीएम देवेंद्र फडणवीस