मुंबई: वडेट्टीवार बने विस में विधायक दल के नेता 

Mumbai: Vadettiwar becomes the leader of the legislative party in the Vidhan Sabha

मुंबई: वडेट्टीवार बने विस में विधायक दल के नेता 

महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही कशमकश खत्म हो गई है। कांग्रेस आलाकमान ने बुलढाणा जिले से पार्टी के पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को नए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य के सभी दलों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 सीटें जीती थीं।

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही कशमकश खत्म हो गई है। कांग्रेस आलाकमान ने बुलढाणा जिले से पार्टी के पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को नए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य के सभी दलों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 सीटें जीती थीं। हालांकि कुछ ही महीनों के बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। पटोले ने इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस आलाकमान को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अगले किसी भी आदेश तक प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए कहा था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार को पार्टी ने विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। विधायक दल के नेता को लेकर भी पिछले दो महीने से पार्टी ने कोई फैसला नहीं लिया था। आखिरकार पार्टी आलाकमान ने वडेट्टीवार के नाम पर मुहर लगा दी। वडेट्टीवार पिछली सरकार में विधानसभा में विपक्ष का नेता भी रह चुके हैं।

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हर्षवर्धन सपकाल की गिनती भले ही पार्टी के बड़े नेताओं में नहीं होती हो लेकिन वह दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाने में कामयाब रहे कि वो प्रदेश में कांग्रेस की नैया पार लगा सकते हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। इसके साथ ही विधायक विजय वडेट्टीवार को विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। 

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

Related Posts