मुंबई में नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर रेप की घटनाएं 

Incidents of rape of minor girls by making pornographic videos in Mumbai

मुंबई में नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर रेप की घटनाएं 

इन दिनों मुंबई में नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उनके साथ रेप किए जाने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। स्कूल और कॉलेज के छात्र पहले लड़कियों से दोस्ती करते हैं और उन्हें किसी बहाने से एकांत में बुलाकर उनका अश्लील वीडियो बनाते हैं। फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करते हैं। खास बात यह है कि अश्लील वीडियो की शिकार ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हो रही हैं। हाल ही में मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग और रेप की कई वारदातें सामने आई हैं। इस तरह के खतरनाक खेल ने बहुत-सी नाबालिग बच्चियों का जीवन बर्बाद कर दिया है।

मुंबई : इन दिनों मुंबई में नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उनके साथ रेप किए जाने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। स्कूल और कॉलेज के छात्र पहले लड़कियों से दोस्ती करते हैं और उन्हें किसी बहाने से एकांत में बुलाकर उनका अश्लील वीडियो बनाते हैं। फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करते हैं। खास बात यह है कि अश्लील वीडियो की शिकार ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हो रही हैं। हाल ही में मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग और रेप की कई वारदातें सामने आई हैं। इस तरह के खतरनाक खेल ने बहुत-सी नाबालिग बच्चियों का जीवन बर्बाद कर दिया है।

पिलाने के बाद किया बलात्कार!
मुंबई में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर रेप करने की वारदात बढ़ती ही जा रही है। गत एक महीने में ऐसी करीब आधा दर्ज घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गत ८ जनवरी को चेंबूर इलाके में रहनेवाली १५ साल की बच्ची को उसके लड़के दोस्त कपड़े दिलवाने के बहाने एकांत जगह ले गए और कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसके साथ लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Read More मुंबई : नया आकर्षण बनेगा लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई का निर्माण 

इस घटना में लड़की बेहोश हो गई। बाद में जब लड़की को होश आया तो आरोपी लड़कों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरसीएफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गत २३ जनवरी को समतानगर पुलिस स्टेशन की हद में रहनेवाली १७ साल की बच्ची को उसे जाननेवाले लड़कों ने बहाने से एक सुनसान जगह पर बुलाकर जबरन उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस बच्ची के साथ गैंपरेप किया गया।

Read More मुंबई :अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 6 मार्च को अगली सुनवाई