मुंबई : यौन शोषण करनेवाले प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने कर ली खुदकुशी 

Mumbai: Tired of her sexually abusive boyfriend, a girl committed suicide

मुंबई : यौन शोषण करनेवाले प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने कर ली खुदकुशी 

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करनेवाले प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। इस खुदकुशी करने से पहले उसने अपनी प्रताड़ना का एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को अपने परिवार वालों के पास भेजकर लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस वीडियो ने अपने लव और सेक्स की दास्तां बताते हुए बताया कि उसके धोखेबाज प्रेमी ने उसे बर्बाद कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस धोखेबाज प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करनेवाले प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। इस खुदकुशी करने से पहले उसने अपनी प्रताड़ना का एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को अपने परिवार वालों के पास भेजकर लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस वीडियो ने अपने लव और सेक्स की दास्तां बताते हुए बताया कि उसके धोखेबाज प्रेमी ने उसे बर्बाद कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इस धोखेबाज प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला माहिम एरिया का है। प्रेम का यह मामला गत दो वर्षों से चल रहा था और परेशान लड़की ने मरने से पहले अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि जिस लड़के से प्यार करती थी, उसने कई बार शादी के सब्जबाग दिखाए पर जब मामला गंभीर हो गया और लड़की ने शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया तो उसने आनाकानी करना और लड़की को धोखा देना शुरू कर दिया। इससे लड़की मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गई। पता चला है कि इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती हो गई पर लड़के ने उसके साथ शादी नहीं की और दोनों बार जबरन उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया।

Read More मुंबई : हाउसिंग सोसाइटियों में शराब की दुकानें चलाने के लिए एनओसी अनिवार्य: अजित पवार

मरने के पहले लड़की ने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाया, जिसमें असने अपने दो बार गर्भवती होने का जिक्र किया। उसने लड़के के बारे में बताया कि वह उसे स्वीकार करने से इनकार कर रहा है इसीलिए वह अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। यह वीडियो अपने परिवार को भेजने के बाद लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस वीडियो के बारे में जानकर लड़की का परिवार सदमे में आ गया। बाद में इस वीडियो के आधार पर लड़की के प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह घटना मुंबई के माहिम इलाके में घटी।

Read More मुंबई: मोबाइल टावर चोरी होने के दो साल बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र : शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आंकड़ों पर चिंता जताई  महाराष्ट्र : शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आंकड़ों पर चिंता जताई 
एनसीपी एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आंकड़ों पर चिंता जताई और...
नई दिल्ली : अगले वर्ष तक देश से नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य; मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लिए रणनीति
नई दिल्ली : होली के दिन भारत से लेकर पाकिस्तान तक गुड न्यूज; फॉरेक्स रिजर्व में जबरदस्त इजाफा
मुंबई : शिवसेना नेता शिरसाट का दावा- NCP में शामिल होंगे जयंत पाटिल
पुणे : इंद्रायणी नदी में तैराकी करते समय डूबे तीन युवक
मुंबई : हाई प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश; चार स्ट्रगलिंग फीमेल एक्ट्रेस को मुक्त कराया
बदलापुर इलाके में चार किशोरों की डूबने से मौत 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media