मुंबई : जीबीएस संक्रमण बढ़ने से गहराई चिंता, सरकार बोली स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनेगा

MUMBAI: Deep concern over increasing GBS infection, government bid to pass law for clean water supply

मुंबई :  जीबीएस संक्रमण बढ़ने से गहराई चिंता, सरकार बोली स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनेगा

महाराष्ट्र सरकार गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित मरीजों की सख्या को लेकर चिंतित है। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनाने का फैसला लिया है।

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित मरीजों की सख्या को लेकर चिंतित है। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कानून बनाने का फैसला लिया है।

अबितकर ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी। पुणे नगर निगम, राज्य स्वास्थ्य विभाग आदि ने जीबीएस मामलों को नियंत्रित करने के लिए बहुत मेहनत की है। यह पुष्टि हो चुकी है कि गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) का प्रकोप जलजनित बैक्टीरिया के कारण फैला था, इसलिए जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

Read More नवी मुंबई में बनेगी देश की पहली एआई यूनिवर्सिटी