मुंबई: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अत्यधिक देरी; नितिन गडकरी ने एएआई को लगाई फटकार 

Mumbai: Inordinate delay in construction of three-kilometer road at international airport; Nitin Gadkari slams AAI

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अत्यधिक देरी; नितिन गडकरी ने एएआई को लगाई फटकार 

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एएआई को अच्छी डाट लगाई और उनके काम को लेकर फटकार लगाई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अत्यधिक देरी के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की खिंचाई की।

मुंबई: हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एएआई को अच्छी डाट लगाई और उनके काम को लेकर फटकार लगाई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अत्यधिक देरी के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की खिंचाई की।

यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि प्राधिकरण पिछले 21 महीनों से नागपुर हवाई अड्डे पर सड़क बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नितिन गडकरी के इस बयान के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) के लिए हवाई क्षेत्र के डिजाइन और उड़ान प्रक्रियाओं के सफल समापन की घोषणा की है।

Read More भायंदर: 60 वर्षीय महिला से  80,000 रुपये के सोने के गहने लूट लिए

जेवर हवाई अड्डे को किया तैयार
यह मील का पत्थर इन नए हवाई अड्डों पर परिचालन दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है, जो दुनिया के सबसे गतिशील विमानन बाजारों में से एक में भविष्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। भारत के एयर नेविगेशन सेवा प्रदाता (एएनएसपी) के रूप में, एएआई को नवी मुंबई और नोएडा (जेवर) में आगामी हवाई अड्डों सहित पूरे देश में एयर नेविगेशन सेवाओं के प्रबंधन का काम सौंपा गया है।
एएआई के हवाई क्षेत्र के साथ-साथ उड़ान प्रक्रिया डिजाइन टीम ने नवी मुंबई और नोएडा इंटरनेशनल (जेवर) हवाई अड्डे की परियोजनाओं के लिए हवाई क्षेत्र और इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट प्रक्रियाओं (आईएफपी) को सावधानीपूर्वक तैयार किया है। 

Read More मुंब्रा में एक व्यक्ति का शव मिला

एएआई के अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा, “भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और बोइंग इंडिया के बीच चल रही रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में, बोइंग के विशेषज्ञों ने जेवर (नोएडा) और नवी मुंबई में विकसित किए जा रहे नए हवाई अड्डों के लिए आगमन और प्रस्थान प्रोटोकॉल का आकलन और पुष्टि करने के लिए एएआई फ्लाइट प्रक्रिया डिजाइन टीम के साथ सहयोग किया।”
नागपुर के रनवे का पूरा होने का इंतजार

Read More ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्‍टेशनों के बीच ट्रेन सेवा बाधित

एएआई ने मुंबई में अपना काम पूरा करने के बाद अब उम्मीद है कि नागपुर हवाई अड्डे के रनवे का काम पूरा हो जाएगा, जिसे एएआई ने पिछले छह महीने से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण रोक कर रखा था। अब ये देखना होगा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की फटकार कितना असर करती है।

Read More मुंबई: महिला को जालसाजों के झांसे में 15.50 लाख रुपये से अधिक की चपत