मुंबई :20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी कोरियोग्राफर को दुबई भागने की कोशिश करते समय यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार
Mumbai: Choreographer accused of fraud of Rs 20 lakh was arrested from Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport here while trying to flee to Dubai
एक महिला से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी कोरियोग्राफर को दुबई भागने की कोशिश करते समय यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी पर अच्छे रिटर्न का झांसा देकर शिकायतकर्ता को कथित तौर पर धोखा देने वाले जय कुमार नायर को मंगलवार रात हिरासत में ले लिया गया।
मुंबई : एक महिला से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी कोरियोग्राफर को दुबई भागने की कोशिश करते समय यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी पर अच्छे रिटर्न का झांसा देकर शिकायतकर्ता को कथित तौर पर धोखा देने वाले जय कुमार नायर को मंगलवार रात हिरासत में ले लिया गया। ओशिवारा पुलिस ने नकली आभूषणों का कारोबार करने वाली दीप्ति असीजा की शिकायत पर नायर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
महिला ने बताया कि वह एक दोस्त के जरिए नायर के संपर्क में आई थी जो नायर का भी दोस्त था। नवंबर 2022 में महिला ने उसे छह लाख रुपये और फिर दो किस्तों में 14 लाख रुपये दिए। नायर ने कथित तौर पर उसे निवेश पर अच्छे मुनाफा का आश्वासन दिया था।
पुलिस ने नायर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया था। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जब नायर मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा और दुबई जाने के लिए आव्रजन कर्मचारियों के पास गया तो उसे रोक दिया गया। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ओशिवारा पुलिस ने नायर को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।


