मुंबई : ठेकेदारों ने लंबित भुगतान पर हड़ताल की चेतावनी दी;  89 हजार करोड़ रुपये बकाया

Mumbai: Contractors threaten strike over pending payments; Rs 89,000 crore due

मुंबई : ठेकेदारों ने लंबित भुगतान पर हड़ताल की चेतावनी दी;  89 हजार करोड़ रुपये बकाया

महाराष्ट्र के ठेकेदारों ने एक बार फिर सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है. ठेकेदारों का कहना है कि करीब 89 हजार करोड़ रुपये बकाया है. विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों ने ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया है. ठेकेदार काम बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. फिलहाल इस गंभीर मुद्दे पर राज्य अभियंता संघ और महाराष्ट्र ठेकेदार महासंघ की कल बैठक होने वाली है. बैठक में अगले आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. कहा जा रहा है कि ठेकेदारों के भुगतान की समस्या लाडली बहन योजना की वजह से शुरू हुई है.  

 

मुंबई : महाराष्ट्र के ठेकेदारों ने एक बार फिर सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है. ठेकेदारों का कहना है कि करीब 89 हजार करोड़ रुपये बकाया है. विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों ने ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया है. ठेकेदार काम बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. फिलहाल इस गंभीर मुद्दे पर राज्य अभियंता संघ और महाराष्ट्र ठेकेदार महासंघ की कल बैठक होने वाली है. बैठक में अगले आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. कहा जा रहा है कि ठेकेदारों के भुगतान की समस्या लाडली बहन योजना की वजह से शुरू हुई है.  

किस विभाग में कितना है बकाया?  
लोक निर्माण विभाग- 46 हजार करोड़ 
जलजीवन मिशन- 16 हजार करोड़ 
ग्रामीण विकास विभाग- 8600 करोड़ 
जल संरक्षण विभाग- 19700 करोड़ 
नगर विकास विभाग- 1700 करोड़ 
ठेकेदारों ने हड़ताल की दी धमकी 

Read More मुंबई : 20 करोड़ रुपये के डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले में बड़ी सफल; कोलकाता, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार 

कुल मिलाकर सभी विभागों पर 89 हजार करोड़ रुपये ठेकेदारों के बकाया बताए जा रहे हैं. ऐसे में ठेकेदारों की परेशानी बढ़ गई है. उन्होंने आंदोलन का मूड बना लिया है. राज्य ठेकेदार महासंघ अध्यक्ष मिलिंद भोसले का आरोप है कि विभिन्न विभागों के ठेकेदारों को जुलाई 2024 से फंड नहीं मिल रहा है. इसलिए 5 फरवरी को संगठन ने हड़ताल की चेतावनी दी है. 

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

ठेकेदारों के हड़ताल पर चले जाने से महाराष्ट्र में विभिन्न विकास योजनाओं की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास का काम हो रहा है. ऐसे में ठेकेदारों के हड़ताल की वजह से महाराष्ट्र सरकार की परियोजनाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. महाराष्ट्र ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मिलिंद भोसले ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है. 

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Related Posts