मुंबईः गैंगस्टर को मुंबई पुलिस ने 29 साल के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई

Mumbai: Mumbai Police succeeded in arresting the gangster after 29 years

मुंबईः गैंगस्टर को मुंबई पुलिस ने 29 साल के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई

मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील गैंग से जुड़े 63 वर्षीय गैंगस्टर प्रकाश रतिलाल हिंगू को 1996 के आर्थर रोड जेल दंगा मामले में 29 साल बाद गिरफ्तार किया है। मुंबई के NM जोशी पुलिस के अधिकारियों ने एक गुप्त रूप से मिली सूचना के बाद गैंगस्टर को कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया। 

मुंबईः मुंबई पुलिस ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील गैंग से जुड़े 63 वर्षीय गैंगस्टर प्रकाश रतिलाल हिंगू को 1996 के आर्थर रोड जेल दंगा मामले में 29 साल बाद गिरफ्तार किया है। मुंबई के NM जोशी पुलिस के अधिकारियों ने एक गुप्त रूप से मिली सूचना के बाद गैंगस्टर को कर्नाटक के हुबली से गिरफ्तार किया।  दाऊद इब्राहिम गिरोह का कुख्यात सदस्य प्रकाश हिंगू करीब तीन दशकों से फर्जी पहचान के तहत कर्नाटक में रह रहा था। वह मूल रूप से जुहू लेन, अंधेरी वेस्ट, मुंबई का रहने वाला हिंगू कभी अंडरवर्ल्ड में एक सक्रिय गैंगस्टर था। 

कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
लंबे समय से कोर्ट में चल रही सुनवाई में प्रकाश हिंगू पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया। इसके बाद मुंबई के एन एम जोशी मार्ग पुलिस की टीम में गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर टीम बनाई और कर्नाटक जाकर हुबली से गिरफ्तार कर लिया। 

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

1996 से जुड़ा है मामला
बता दें साल 1996 में, मुंबई के आर्थर रोड जेल के अंदर दाऊद इब्राहिम के गिरोह और छोटा राजन के गैंग के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई, जो उस समय न्यायिक हिरासत में थे। दोनों गैंग के लोगों ने एक-दूसरे को खत्म करने का प्रयास किया था। इसलिए एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 149, 324 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दोनों गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें प्रकाश हिंगू को आरोपी बनाया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह फरार हो गया था।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Related Posts