निर्मल नगर में मां का दोस्त कर रहा था 15 साल की बेटी का बलात्कार; पोक्सो के तहत मामला दर्ज

Mother's friend was raping 15 year old daughter in Nirmal Nagar; Case registered under POCSO

निर्मल नगर में मां का दोस्त कर रहा था 15 साल की बेटी का बलात्कार; पोक्सो के तहत मामला दर्ज

15 साल की लड़की के साथ पिछले कई सालों से उसकी मां का दोस्त बलात्कार कर रहा था। इसमें लड़की की मां की मंजूरी थी। लड़की की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने बताया कि उसकी मां वीडियो कॉल के दौरान उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करती थी। उसकी मां उसे इस बारे में किसी से बात न करने की धमकी देती थी।

मुंबई: 15 साल की लड़की के साथ पिछले कई सालों से उसकी मां का दोस्त बलात्कार कर रहा था। इसमें लड़की की मां की मंजूरी थी। लड़की की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने बताया कि उसकी मां वीडियो कॉल के दौरान उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करती थी। उसकी मां उसे इस बारे में किसी से बात न करने की धमकी देती थी।

कहां का है मामला?
पुलिस ने बताया कि मुंबई के निर्मल नगर इलाके में एक मां ने अपनी 15 साल की बेटी का बलात्कार करवाया। आरोपी उसकी मां का दोस्त था। आरोपी ने मां और बेटी के साथ 2022 से 2025 के बीच कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल की छात्रा है और अपनी मां के साथ रहती है। पिता तलाक के कारण अलग रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां के दोस्त ने उसकी मां की सहमति से उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर 21.97 करोड़ रुपये की 2197 ग्राम कोकीन जब्त; तीन युगांडा नागरिकों को हिरासत में लिया 

मां ने अपनी बेटी का बलात्कार दोस्त से करवाया
जांच रिपोर्ट से पता चला कि पीड़िता बार-बार बलात्कार के कारण संक्रमित हुई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी मां और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस अब नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More ठाणे : महानगरपालिका क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 81 स्कूलों की सूची जारी

वीडियो कॉल पर लड़की को कपड़े उतारने पर मजबूर किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसकी मां ने साल 2024 से 8 जनवरी 2025 के बीच एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल के दौरान उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी मां और उसके दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More कल्याण : महिला का रास्ता रोककर 20 हजार रुपए की मांग; बेटी के साथ मारपीट की