सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को लेकर टीवी एंकर अमीश देवगन ने दिया विवादित बयान , जनता में भारी गुस्सा

सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को लेकर टीवी एंकर अमीश देवगन ने दिया विवादित बयान , जनता में भारी गुस्सा

मुंबई : इस्लाम धर्म के प्रचारक और सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को कौन नहीं जानता ? उन्हे ख्वाजा गरीब नवाज और अजमेर वाले बाबा इत्यादि नामो से जाना जाता है, राजस्थान के अजमेर स्तिथ दरगाह हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी जिन्हे ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती इस्लाम धर्म के एक ऐसे महान सूफी संत रहे है। जिन्होने इस्लाम के पेड़ को हरा भरा किया।

जो गरीबो के मसीहा थे। खुद भूखे रहकर दुसरो को खाना खिलाते थे। जो दीन दुखियो के दुखो को दूर करते थे। जो पाप को पुण्य में बदल देते थे। वो अल्लाह के सच्चे बंदे थे।

Read More मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत

अपने विवादित शो को लेकर चर्चा में रहने वाले एंकर अमीश देवगन ने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती उर्फ गरीब नवाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसमे उन्होने ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती को लुटेरा करार दिया।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

अपने मथुरा-काशी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान अमीश देवगन ने हजरत ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती उर्फ गरीब नवाज को चिश्ती लुटेरा कहा। धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होने कहा कि चिश्ती लुटेरा आया और उसके बाद लोगों ने धर्म बदला।इस दौरान उन्होने इस वाक्य को कई बार दोहराया।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

अमीश देवगन के इस बयान के बाद देश भर के मुसलमानों में भारी गुस्सा है। बता दें कि देश ही नहीं दुनिया भर में हजरत ख्वाजा मोइनउद्दीन चिश्ती अजमेरी के चाहने वालों की एक बड़ी संख्या मौजूद है।

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

इस वीडियो के सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है मुस्लिम समुदाय के लोगो का दावा है कि उनके बुजुर्ग और सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में एक नेशनल टीवी पर अभद्र टिप्पणी कर अमीश देवगन ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और न्यूज 18 के एंकर अमीश देवगन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कि मांग की जा रही है।

Tags: