मुंबई मैराथन में इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने पुरुष वर्ग में और केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली ने महिला वर्ग में खिताब जीता

Berhen Tesfe of Eritrea won the men's category and Joyce Chepkemoi Telly of Kenya won the women's category at the Mumbai Marathon.

मुंबई मैराथन में इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने पुरुष वर्ग में और केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली ने महिला वर्ग में खिताब जीता

इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने रविवार मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं महिला कैटेगरी की बात करें तो केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली ने जीत हासिल की। टेस्फे ने 42.195 किमी की दूरी को पूरा करने के लिए दो घंटे 11 मिनट और 44 सेकंड का समय लिया। यह उनका पहला फुल मैराथन खिताब भी है। मुंबई मैराथन वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस है।

मुंबई: इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने रविवार मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं महिला कैटेगरी की बात करें तो केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली ने जीत हासिल की। टेस्फे ने 42.195 किमी की दूरी को पूरा करने के लिए दो घंटे 11 मिनट और 44 सेकंड का समय लिया। यह उनका पहला फुल मैराथन खिताब भी है। मुंबई मैराथन वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस है।

दूसरे नंबर पर भी इरिट्रियाई एथलीट
अफ्रीका के छोटे से देश इरिट्रिया के धावकों ने पुरुष वर्ग में पहले दो स्थान हासिल किए। टेस्फे के हमवतन मेरहावी केसेटे 2:11:50 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इथियोपिया के टेस्फाये डेमेके (2:11:56) ने तीसरा स्थान हासिल किया। पहली बार किसी इरिट्रिया के एथलीट ने मुंबई मैराथन को जीता है। यह एशिया की सबसे बड़ी मैराथन होने के साथ-साथ महाद्वीप की सबसे बड़ी जन भागीदारी वाली खेल प्रतियोगिता भी है।

Read More मुंबई में पंजीकृत बेकरी और रेस्तराँ को फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं 

इस बीच टेली ने 2:24:56 का समय लेकर महिलाओं का एलीट खिताब जीता। 2017 के बाद केन्या की एथलीट ने इस इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। बहरीन की शिताये एशेते (2:25:29) दूसरे और इथियोपिया की मदीना डेमे आर्मिनो (2:27:58) तीसरे स्थान पर रही। भारतीय खिलाड़ियों में अनीश थापा (2:17:23) पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहे। निरमाबेन ठाकोर (2:50:06) महिला वर्ग में अपना खिताब बचाने में सफल रही।

Read More MMRDA ने कुर्ला में 1,336 अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की

भारी भरकम प्राइज मनी मिली
मुंबई मैराथन के पुरुष और महिला इवेंट की विजेता को प्राइज मनी के रूप में भारी रकम मिली। दोनों कैटेगरी के विजेताओं को 50-50 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 43 लाख रुपये मिले। दूसरे नंबर वाले को 25-25 हजार डॉलर जबकि तीसरे नंबर के एथलीट को 15 हजार डॉलर की इनामी राशि मिली। वहीं भारतीय एथलीड में पहले नंबर पर रहने वाले को 5 लाख रुपये मिले।

Read More मुंबई: मंत्री जयकुमार गोरे के एक सहयोगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

Related Posts