नवी मुंबई : तलोजा MIDC क्षेत्र में एक भयावह हिट एंड रन हादसा 

Navi Mumbai: A horrific hit and run accident in Taloja MIDC area

 नवी मुंबई : तलोजा MIDC क्षेत्र में एक भयावह हिट एंड रन हादसा 

तलोजा MIDC क्षेत्र में एक भयावह हिट एंड रन हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. 

नवी मुंबई : तलोजा MIDC क्षेत्र में एक भयावह हिट एंड रन हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. 

क महिला सड़क के किनारे चल रही थी और एक युवक भी उसी रास्ते पर जा रहा था. अचानक पीछे से एक कार तेज गति से आती है और दोनों को इतनी जोरदार टक्कर मारती है कि वे काफी दूर जाकर गिर जाते हैं. इस हादसे में 27 वर्षीय लालू दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 44 वर्षीय प्रमिला दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं. 

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

तलोजा पुलिस ने हिट एंड रन के आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. कुछ दिन पहले, इसी तरह एक स्कोडा कार ने आग से आ रही स्कूटी को टक्कर मारी थी, जिसमें दो युवतियों की जान चली गई थी. 

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

बीते 26 दिसंबर को भी मुंबई के पास वसई में एक कार ने 6 साल के बच्चे को कुचल दिया था. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कार बच्चे को टक्कर मारती है, उसे घसीटती है और फिर पिछले पहिये से उसे कुचल देती है. 

Read More मुंबई: साझेदारी फर्म के संबंध में  63 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी; एफआईआर दर्ज 

Related Posts