ठाणे : लापता हुई महिला मृत पाई गई

Thane: Woman missing since December 31 found dead; suspected to have fallen from train

ठाणे : लापता हुई महिला मृत पाई गई

ठाणे जिले के कल्याण से 31 दिसंबर को लापता हुई एक महिला मृत पाई गई है।  ठाणे रेलवे पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला का शव ठाणे सिविल अस्पताल में पाया गया।

ठाणे : ठाणे जिले के कल्याण से 31 दिसंबर को लापता हुई एक महिला मृत पाई गई है।  ठाणे रेलवे पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला का शव ठाणे सिविल अस्पताल में पाया गया। 

उन्होंने कहा कि वह मुलुंड में एक व्यक्ति से मिलने गई थी, जो उत्तर प्रदेश में उसके पैतृक गांव का उसका दोस्त है। उस व्यक्ति ने हमें बताया कि वह ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े होने के दौरान कलवा क्रीक में गिर गई थी। उसने दावा किया कि वह भी गिर गया था और फिर बेहोश हो गया। उसका कहना है कि इससे ज्यादा जानकारी उसे नहीं है। ठाणे रेलवे पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने कहा कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
 

Read More नागपुर हिंसा में मारे गए इरफान अंसारी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई

Related Posts