मुंबई  खास बैग की मदद से लूट की घटना का खुलासा; आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के भूषण बरामद

Mumbai  This robbery incident was revealed with the help of a special bag;

मुंबई  खास बैग की मदद से लूट की घटना का खुलासा; आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के भूषण बरामद

पुलिस ने लाखों के गहने की एक चोरी के मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना का खुलासा किया। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगी थी। इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को तक पहुंचने में सफल रही। 

मुंबई : पुलिस ने लाखों के गहने की एक चोरी के मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना का खुलासा किया। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगी थी। इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को तक पहुंचने में सफल रही। 

क्या है घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सोमवार रात की है, जब एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ बैग में करीब 42 लाख रुपये के आभूषण लेकर दोपहिया वाहन पर जा रहा था। जैसे ही दोनों सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास डी-मेलो रोड पर पहुंचे तो चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद चारों आरोपी उनका आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर दोनों पर गोलियां चलाईं और सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया। 

Read More नागपुर : शिक्षक भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हिरासत में; 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल

बैग की वजह से पकड़े गए आरोपी
लुटेरों ने फरार होते समय फायरिंग भी की, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने बताया कि जिस बैग को लूटा गया, उसमें खास जीपीएस चिप लगी थी। इस चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन लुटेरों तक पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार सुबह लोकमान्य तिलक मार्ग से और दूसरे को डोंगरी इलाके से पकड़ा। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

 

Read More पुणे : 20 से ज्यादा आपराधिक मामले के आरोपी टिपू पठान को हथकड़ी लगाकर परेड 

Related Posts