नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी

Firing outside D-Mart in Sanpada area of ​​Navi Mumbai

नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी

नवी मुंबई इलाके में रिटेल स्टोर डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 'बाइक सवार दो लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की हालत स्थिर है।

नवी मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में रिटेल स्टोर डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 'बाइक सवार दो लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल की हालत स्थिर है। पुलिस जांच कर रही है।'

व्यस्त इलाके में 5-6 राउंड हुई गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह गोलीबारी हुई, वह एक व्यस्त इलाका है। हमलावरों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाईं। जिससे इलाके के दुकानदार और वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान राजाराम ठोके (48 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिसके पेट, कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है। जोन-1 के डीसीपी पंकज दहाने ने बताया कि ठोके के पास एपीएमसी मार्केट का कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण का ठेका है। ठोके जब एनएमएमसी वार्ड ऑफिस जा रहा था, उसी समय उस पर हमला हुआ। 

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

खड़े वाहनों से टकराया ट्रक
इस बीच मध्य मुंबई के धारावी में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक के खड़े वाहनों से टकरा जाने से एक टैक्सी और एक टेम्पो नाले में गिर गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे तड़के करीब पौने पांच बजे टी-जंक्शन पर यह दुर्घटना हुई। ट्रक सड़क किनारे खड़े कम से कम छह वाहनों से टकरा गया। टक्कर के कारण उनमें से कुछ वाहन जिनमें एक टेंपो और एक टैक्सी भी शामिल थी, बगल के नाले में गिर गए। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को नाले से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और शाहूनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News