घाटकोपर पश्चिम में  दर्दनाक हादसा ; टेम्पो चालक ने 5 लोगों को कुचल दिया; महिला की मौत

Tragic accident in Ghatkopar West; Tempo driver crushed 5 people; woman died

घाटकोपर पश्चिम में  दर्दनाक हादसा ; टेम्पो चालक ने 5 लोगों को कुचल दिया; महिला की मौत

घाटकोपर पश्चिम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक टेम्पो चालक ने 5 लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 4 अन्य लोग घायल हैं। घटना तकरीबन शाम के 6:30 बजे की है। घायलों को नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल जारी है।

मुंबई : घाटकोपर पश्चिम में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक टेम्पो चालक ने 5 लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 4 अन्य लोग घायल हैं। घटना तकरीबन शाम के 6:30 बजे की है। घायलों को नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबित, हादसा चालक को दौरा पड़ने की वजह से हुआ है।

टेम्पो चलाते समय चालक को अचानक दौरा पड़ा जिससे उनसे टेम्पो से अपना नियंत्रण खो दिया और पांच लोगों को टक्कर मार दी। टेम्पो की टक्कर लगते ही वहां चीख पुकार मचने लगी। लोनों ने तुरंत घायलों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फिलहाल टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Read More मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया

Related Posts