संजय राऊत पर मुंबई में मराठी-मारवाड़ी-गुजराती विवाद उकसाने का आरोप

Sanjay Raut accused of inciting Marathi-Marwari-Gujarati dispute in Mumbai

संजय राऊत पर मुंबई में मराठी-मारवाड़ी-गुजराती विवाद उकसाने का आरोप

विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने संजय राऊत द्वारा मुंबई में मराठी-मारवाड़ी-गुजराती विवाद को उकसाने की कोशिश पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सावंत ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, झूठे विवादों और झांसे के जरिए समाज में फूट डालने की कोशिश की जाएगी।

मुंबई : विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने संजय राऊत द्वारा मुंबई में मराठी-मारवाड़ी-गुजराती विवाद को उकसाने की कोशिश पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सावंत ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, झूठे विवादों और झांसे के जरिए समाज में फूट डालने की कोशिश की जाएगी।

मुंबई में मराठी, मारवाड़ी और गुजराती विवाद फैलाने की कोशिश
अरुण सावंत ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जैसे-जैसे महानगरपालिका चुनाव पास आ रहे हैं, कुछ लोग मुंबई में मराठी, मारवाड़ी और गुजराती समुदायों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश करेंगे। यह एक खतरनाक और झूठा नैरेटिव है जो केवल राजनीति के तहत फैलाया जा रहा है। मराठी व्यक्ति की विशेषताएं शौर्य, साहस, और कर्मठता में निहित हैं और वह कभी भी अन्याय सहन नहीं करते।

Read More महायुति सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार; किसान और दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि शिवसेना, जो अपने संस्थापक और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के विचारों का पालन करती है, वह हमेशा मराठी व्यक्ति के अधिकारों और न्याय के लिए खड़ी रही है। उन्होंने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लेकर कहा कि हम मराठी व्यक्ति और महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। आरोप लगाया गया कि संजय राऊत और उनके जैसे नेताओं ने पहले ही मराठी लोगों को मुंबई से हटा दिया है और महाराष्ट्र की अस्मिता को गांधी परिवार की सेवा में गिरवी रख दिया है। इसके बावजूद, वह झूठे आरोप लगा रहे हैं।

Read More महाराष्ट्र : यात्रियों को बड़ी खुशखबरी;1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला

संजय राऊत ने मुंबई की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया
सावंत ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा या कोई अन्य दल मुंबई और महाराष्ट्र पर गलत नजर डालने की कोशिश करेगा, तो शिवसेना इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय राऊत पर निशाना तेज करते हुए उन्होंने कहा कि यह राजनीति का हिस्सा है। पिछले 25-30 वर्षों में जब संजय राऊत के पास मुंबई महानगरपालिका की सत्ता थी, तब उन्होंने महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया। वह केवल मुंबई के संसाधनों को लूटने में व्यस्त रहे।

Read More महाराष्ट्र : आज कार्यालय तोड़ा है, कल घर में चोरी करेंगे - रोहित पवार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन