मुंबई-पुणे हायपरलूप से 25 मिनट में ; स्पीड 600 किमी/घंटा 

Mumbai-Pune Hyperloop in 25 minutes; speed 600 km/h

मुंबई-पुणे हायपरलूप से 25 मिनट में ; स्पीड 600 किमी/घंटा 

मुंबई-पुणे का सफर जल्द ही हायपरलूप से सिर्फ 25 मिनट में तय होगा। इस सफर में अभी तीन-चार घंटे लगते हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हायपरलूप का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट था। केंद्र ने अब इसे हरी झंडी दे दी है। फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। यह देश का पहला हायपरलूप रूट होगा। ट्रेन 1200 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है, लेकिन मुंबई-पुणे के बीच इसकी स्पीड 600 किमी/घंटा रहेगी। इस ट्रेन का किराया हवाई जहाज के बराबर हो सकता है।

मुंबई: मुंबई-पुणे का सफर जल्द ही हायपरलूप से सिर्फ 25 मिनट में तय होगा। इस सफर में अभी तीन-चार घंटे लगते हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हायपरलूप का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट था। केंद्र ने अब इसे हरी झंडी दे दी है। फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। यह देश का पहला हायपरलूप रूट होगा। ट्रेन 1200 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है, लेकिन मुंबई-पुणे के बीच इसकी स्पीड 600 किमी/घंटा रहेगी। इस ट्रेन का किराया हवाई जहाज के बराबर हो सकता है।

25 मिनट में पूरा होगा चार घंटे का सफर
मुंबई और पुणे के बीच का सफर अभी तीन से चार घंटे का होता है। लेकिन हायपरलूप ट्रेन से यह सफर घटकर सिर्फ 25 मिनट का रह जाएगा। इसके लिए एक खास तरह की ट्रेन बनाई जाएगी जो बिना रुके मुंबई से पुणे तक दौड़ेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हायपरलूप का एक वीडियो शेयर करके इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पहले कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की कोशिश की थी। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। अब केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर

600 किमी की रफ्तार से चलेगी ट्रेन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से इस प्रोजेक्ट को और तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। मुंबई-पुणे रूट देश का पहला हायपरलूप रूट होगा। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन हवा में उड़ने वाले हवाई जहाज की तरह तेज रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन 1200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। लेकिन मुंबई और पुणे के बीच यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ।

Read More मुंबई : अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते ने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Related Posts