31 ब्लैक स्पॉट... ठाणे में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी!
31 black spots... road accidents reduced in Thane!
अक्टूबर 2024 में 13 लोगों की मौत हुई : ट्रैफिक पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग और आरटीओ द्वारा उठाए गए कदमों के कारण पुलिस आयुक्तालय में दुर्घटनाओं के सिलसिले में थोड़ी कमी की सुखद तस्वीर देखने को मिली, जनवरी से अक्टूबर की अवधि के दौरान दुर्घटनाओं की संख्या में थोड़ी कमी देखी गई। इस दौरान 855 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 198 लोगों की मौत हो गई और 781 घायल हो गए। अकेले अक्टूबर 2023 में 109 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए।
ठाणे : ब्लैक स्पॉट ढूंढने और दुर्घटना रोकने के उपाय करने का फायदा हुआ है और दुर्घटनाओं में कमी आयी है। दरअसल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क की स्थिति में सुधार, खतरनाक मोड़ों का अध्ययन, नोटिस बोर्ड की स्थापना, खतरनाक स्पॉट बोर्ड की स्थापना सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण उपायों के कारण, ठाणे पुलिस आयुक्तालय में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी देखी गई है। मिली जानकारी अनुसार अक्टूबर 2023 में 109 हादसे हुए थे।
जिसमें 23 लोगों की मौत हो गईं थी और 98 घायल हो गए थे। हालाँकि, अक्टूबर 2024 में दुर्घटनाओं की संख्या में 23 और मौतों की संख्या में 10 की कमी आई। पिछले साल 2023 में, ठाणे पुलिस आयुक्तालय सीमा में 25 ब्लैक स्पॉट थे। इस वर्ष छह और ब्लैक स्पॉट मिलाकर 31 ब्लैक स्पॉट हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिस, ठाणे आरटीओ और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जून और जुलाई महीने में 15 दिनों के लिए इस ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण दौरा आयोजित किया गया था।