सोनू सूद ने मुंबई में कार हादसे में गई युवक की मौत पर दुख जाहिर किया

Sonu Sood expressed grief over the death of a young man in a car accident in Mumbai

सोनू सूद ने  मुंबई में कार हादसे में गई युवक की मौत पर दुख जाहिर किया

सोनू सूद ने मुंबई में कार हादसे में गई युवक की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह के हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को बचाने का तरीका भी बताया है. साथ ही उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर शोक में डूबे परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं. 

मुंबई : सोनू सूद ने मुंबई में कार हादसे में गई युवक की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह के हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को बचाने का तरीका भी बताया है. साथ ही उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर शोक में डूबे परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं. 

सोनू सूद हमेशा ही लोगों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं. अपने फैंस के साथ भी खासतौर पर जुड़े रहते हैं. अब एक्टर ने मुंबई में हो रहे कार हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के हित में भी बात की है. साथ ही ऐसे एक्सीडेंट रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों की जरूरत पर भी उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है.  

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

सोनू सूद ने की सुरक्षा उपाय पर बात
सोनू सूद ने अपने अकाउंट एक्स पर हाल ही में कार हादसे में जान गंवाने वाले युवक पर दुख जाहिर किया है. साथ ही उन्होंने वॉटर फिल्ड रोड क्रैश बैरियर की फोटो का यूज करते हुए लिखा, ‘मुझे मुंबई में रोड डिवाइडर से टकराने वाले युवक की मौत का दुख है. अगर हमारे देश में हर रोड डिवाइडर पर इस तरह के पानी से भरे रोड क्रैश बैरियर लगाए जाएं, तो हम लाखों जानें बचा सकते हैं. बल्कि इसे हमेशा रोड कॉन्ट्रैक्ट में रखे जाना जरूरी होना चाहिए. जय हिंद.’

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

Related Posts