मुंबई क्राइम ब्रांच ने महिला को किया गिरफ्तार; 50 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज
Mumbai Crime Branch arrests woman; over 50 theft cases registered against her
क्राइम ब्रांच ने 38 साल की एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ चोरी करने के 50 से ज्यादा मामले दर्ज है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला का नाम वनिता उर्फ आशा गायकवाड बताया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस मामले में वनिता को गिरफ्तार किया गया है वह मामला नवी मुंबई के वाशी पुलिस स्टेशन का है, जहां पर 59 साल के झाकिर म्हदे ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि 24 तारीख को एक महिला ने सीधे तौर पर उन्हें अप्रोच किया था और कहा था कि वह गरीब है और काम की तलाश में है. इसके बाद झाकिर ने उसे अपने घर में नौकरानी का काम दिया और वनिता अपनी आदत से मजबूर दूसरे ही दिन यानी की 25 तारीख को झाकिर के घर में से करीब 3.5 लाख रुपये का सोना और कैश लेकर फरार हो गई.
मुंबई : क्राइम ब्रांच ने 38 साल की एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ चोरी करने के 50 से ज्यादा मामले दर्ज है. पुलिस ने गिरफ्तार महिला का नाम वनिता उर्फ आशा गायकवाड बताया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस मामले में वनिता को गिरफ्तार किया गया है वह मामला नवी मुंबई के वाशी पुलिस स्टेशन का है, जहां पर 59 साल के झाकिर म्हदे ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि 24 तारीख को एक महिला ने सीधे तौर पर उन्हें अप्रोच किया था और कहा था कि वह गरीब है और काम की तलाश में है. इसके बाद झाकिर ने उसे अपने घर में नौकरानी का काम दिया और वनिता अपनी आदत से मजबूर दूसरे ही दिन यानी की 25 तारीख को झाकिर के घर में से करीब 3.5 लाख रुपये का सोना और कैश लेकर फरार हो गई.
महिला को ट्रैप लगाकर पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही झाकिर ने इस चोरी की शिकायत वाशी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ बीएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 के अधिकारी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल AS बल्लाल को गुप्त जानकारी मिली कि वनिता उर्फ आशा गायकवाड नाम की महिला मुंबई के माहौल गांव में स्थित एक मारा कॉलोनी में रह रही है जिस पर चोरी के कई सारे मामले दर्ज हैं. इसकी जानकारी मिलते ही बलाल ने ये बात वरिष्ठों को दी और फिर मुंबई क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर वनिता को हिरासत में ले लिया.
मुंबई के ज्यादातर पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज
इस महिला के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में 12 मामले दर्ज हैं. खार पुलिस स्टेशन में 9 मामले, बांद्रा पुलिस स्टेशन में 5 मामले, सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में 4 मामले, वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 3 मामले, अंबोली, ओशिवारा और ताड़देव पुलिस स्टेशन में 2 मामले और मरीन ड्राइव, ट्रॉम्बे, भायखला, चेंबूर पुलिस स्टेशन में 1-1 मामले दर्ज हैं.


