मुंबई : महानगर में दिन में चिलचिलाती धूप और रात होते ही तापमान में काफी गिरावट

Mumbai: The metropolis experiences scorching sunshine during the day and the temperature drops significantly at night

मुंबई : महानगर में दिन में चिलचिलाती धूप और रात होते ही तापमान में काफी गिरावट

पिछले कुछ दिनों से रात में गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन आगामी एक से दो दिन में मुंबई के आसमान में बादल छाएंगे और तापमान में वृद्धि होगी। यानी रात को जो राहत मिल रही है, अब वह नहीं मिलेगी। मुंबई में मौसम का पैटर्न भी इन दिनों गजब चल रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात होते ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

मुंबई : महानगर में नवंबर 2024 में महीने का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से रात में गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन आगामी एक से दो दिन में मुंबई के आसमान में बादल छाएंगे और तापमान में वृद्धि होगी। यानी रात को जो राहत मिल रही है, अब वह नहीं मिलेगी। मुंबई में मौसम का पैटर्न भी इन दिनों गजब चल रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात होते ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले 10 दिन में 2 बार न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़े दर्शाते हैं कि मुंबई में मौसम का मिजाज 24 घंटे में दो बार बदल रहा है।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि दिन में पूर्व से पश्चिम की ओर आने वाली गर्म हवाएं समुद्र से आने वाली हवाओं को सेट नहीं होने देती हैं, जिसके चलते तापमान अधिक होता है। शाम होते ही समुद्री हवाएं सेट होने के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। हालांकि तमिलनाडु में एक कम दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है, जिसके चलते दक्षिण के बादल दक्षिण महाराष्ट्र तक आएंगे। 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

पुणे, सतारा, महाबलेश्वर सहित कुछ हिस्सों में थोड़ी बारिश की संभावना भी है। मुंबई के आसमान में भी 16 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे और रात का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर रात में ठंड से जो राहत मिल रही थी, वह नहीं मिलेगी। महानगर की वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी वायु गुणवत्ता 135 एक्यूआई दर्ज की गई जो कि असंतोषजनक है। सबसे अधिक घाटकोपर में 193 एक्यूआई, कांदिवली पश्चिम में 177 एक्यूआई, शिवडी में 153 एक्यूआई दर्ज की गई, जबकि बोरीवली की वायु गुणवत्ता 81 एक्यूआई दर्ज की गई जिसे संतोषजनक माना जाता है।

Read More मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत

Related Posts