चुनाव प्रचार करने वालों में फिल्मी सितारों की लंबी कतार

Long queue of film stars among those campaigning

चुनाव प्रचार करने वालों में फिल्मी सितारों की लंबी कतार

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा मतदान क्षेत्र पर देश की नज़रें टिकी हैं। यहां से महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की विधायक प्रतिभा धानोरकर चुनाव मैदान में हैं। करीब 9 महीने पहले ही प्रतिभा के सांसद पति बालू धानोरकर का निधन हो गया था।

मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा मतदान क्षेत्र पर देश की नज़रें टिकी हैं। यहां से महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की विधायक प्रतिभा धानोरकर चुनाव मैदान में हैं। करीब 9 महीने पहले ही प्रतिभा के सांसद पति बालू धानोरकर का निधन हो गया था। माना जा रहा है कि मतदाताओं की सहानुभूति प्रतिभा के साथ है।

साथ ही जिस कुनबी समाज से वे हैं, उस समाज के सबसे ज्यादा करीब 6 लाख मतदाता भी यहां हैं। बीजेपी उम्मीदवार मुनगंटीवार ने चुनाव प्रचार करने वालों में फिल्मी सितारों की लंबी कतार लगा दी है। सुनील शेट्टी, रवीना टंडन जैसे दिग्गज फिल्म स्टार उनका प्रचार कर रहे हैं। इससे मुनगंटीवार की सभाओं में भीड़ ज्यादा दिखाई दे रही है। इस बार कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

Read More कल्याण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस मुसलमानों के लिए 15% बजट आवंटित...


चंद्रपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में जाति का समीकरण चला तो कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर जीतेंगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी के मुनगंटीवार का पलड़ा भारी होगा। दरअसल, मुनगंटीवार जिस कोमटी समाज से हैं, उसके वोट यहां बहुत कम हैं। वहीं, धानोरकर के समाज के 6 लाख मतदाता हैं। तेली समाज के तीन लाख मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और ढाई लाख माली समाज के वोट मुनगंटीवार को दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल मैदान में उतरे हैं।

Read More  'पाकिस्तान वाले बयान' को लेकर भाजपा नेता नवनीत राणा के खिलाफ FIR दर्ज

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: जिला महिला जेल में परिवार सहायता डेस्क का उद्घाटन मुंबई: जिला महिला जेल में परिवार सहायता डेस्क का उद्घाटन
मुंबई: मुंबई जिला महिला जेल में महिला कैदियों की मदद के लिए मंगलवार को पायलट आधार पर फैमिली हेल्प डेस्क...
नवी मुंबई : हैरान कर देने वाला मामला सामने आया अश्लील वीडियो देखकर नाबालिग भाई-बहन ने बनाए शारीरिक संबंध
पुणे रैश ड्राइविंग मामला: तीन गिरफ्तार आरोपियों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
पुणे रैश ड्राइविंग मामला: उत्पाद शुल्क विभाग ने नाबालिग आरोपियों को शराब परोसने वाले दो बार सील कर दिए
पुणे पोर्श दुर्घटना में 2 की मौत: क्या बोले फड़णवीस?
मुंबई में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 घोषित, 93.37% छात्र उत्तीर्ण

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media