पालघर जिले में बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म... आरोपी गिरफ्तार

Alleged rape of daughter in Palghar district... accused arrested

पालघर जिले में बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म...  आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख ने कहा, ‘‘53 वर्षीय आरोपी नालासोपारा में रहता था। वह 2021 से नवंबर 2023 के बीच अपनी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने को लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पिछले कई महीनों से फरार था। उसकी बेटी गर्भवती हो गयी थी तथा उसने उसके साथ मारपीट भी की थी जिससे उसका गर्भपात हो गया था।’’

पालघर: पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी मामला दर्ज किए जाने के बाद पिछले कुछ महीनों से फरार था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर नालासोपारा पुलिस थाने में पिछले साल नवंबर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से कई बार दुष्कर्म करना), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 342 (बंधक बनाना), 312 (गर्भपात कराना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष दल गठित किया और आखिरकार उसे सात फरवरी को जिले के विरार शहर से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 2021 से कई बार अपनी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गयी थी। पीड़िता की टीबी के इलाज के दौरान पिछले साल नवंबर में एक अस्पताल में मौत हो गयी थी।

Read More नालासोपारा में गैस पाइप जोड़ते समय धमाका... 4 लोगों की मौत !

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख ने कहा, ‘‘53 वर्षीय आरोपी नालासोपारा में रहता था। वह 2021 से नवंबर 2023 के बीच अपनी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने को लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पिछले कई महीनों से फरार था। उसकी बेटी गर्भवती हो गयी थी तथा उसने उसके साथ मारपीट भी की थी जिससे उसका गर्भपात हो गया था।’’

Read More ठाणे: / मेट्रो - चार का निर्माण; घोड़बंदर मार्ग पर आधी रात से यातायात में बदलाव

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता को टीबी के इलाज के लिए पिछले साल 14 नवंबर को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसकी उसी दिन मौत हो गयी थी।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के अलावा आरोपी उससे भी मारपीट करता था।

Read More 65 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट से 2.5 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी; निवेश के नाम पर फर्जी मोबाइल ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media